फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryali teez

हरियाली तीज पर महिलाएं झूलीं झूला

Sat, 27 Jul 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Haryali teez
चंडीगढ़। हरी व लाल चूड़ियां पहन और आकर्षण परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन के झूले लिए और एक दूसरे के संग झूलों में पींग भरी। झूलों को झूलते समय भी महिलाएं गीत गाकर अपनी खुशी जाहिर की। मौका था सेक्टर- 40 के श्री हनुमंत धाम के साथ लगते ग्राउंड में शुक्रवार को नारी जागृति मंच की ओर से हरियाली तीज उत्सव का। त्रिवेणी का पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव पर मधुर लोक गीत पेश के साथ साथ स्कूली छात्राओं ने राजस्थानी डांस, भंगड़ा, गिद्दा प्रस्तुत किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने तीज पर एक दूसरे को घेवर मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंच की प्रधान नीना तिवारी ने सभी महिलाओं को सुहाग पटारी (विवाहित महिलाओं का साज समान) एवं फुलकारी चुन्नी व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेंहदी लगाने का भी प्रबंध किया गया था। सभी महिलाओं ने अपने अपने हाथों में मेंहदी रचा उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मेयर व पार्षद आशा जसवाल, एरिया पार्षद गुरबख्श रावत, पार्षद सुनीता धवन, डॉ रचना, डॉ आरती वर्मा ने शिरकत की। मंच की प्रधान नीना तिवारी ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधे लगाने का उपस्थित सभी से आग्रह भी किया। इस दौरान उन्होंने तीज उत्सव के धार्मिक महत्व को भी बताया और इस उत्सव की पवित्रता को भी उजागर किया। इस मौके पर मंच की प्रधान नीना तिवारी के अलावां प्रेम लत्ता, रंजू ग्रोवर, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, ऊषा सिंगला, शिंगारनी, सुशीला केसर व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed