फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat Kaur Badal said, State governments have no role in CAA

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल बोलीं- नागरिकता संसोधन कानून में राज्यों की कोई भूमिका नहीं

Mon, 16 Dec 2019 06:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal said, State governments have no role in CAA
हरसिमरत कौर बादल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून केंद्र सरकार का अच्छा निर्णय है। यह लोगों के लिए लाभदायक है। इस कानून में राज्य सरकारों की कोई भूमिका नहीं होती। वे इस कानून को न मानने का कहकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। हरसिमरत डबवाली रोड पर बन रहे एम्स की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को बठिंडा पहुंची थीं। 

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बाहर से आए लोगों को देश की नागरिकता मिल जाएगी तो इसमें गलत क्या है। मोदी सरकार ने इस बिल को पास कर बाहर से हर नागरिक को देश की नागरिकता लेने का अधिकार दिया है। केंद्रीय मंत्री बादल ने एम्स के बारे में कहा कि राज्य सरकार को जो सहायता करनी चाहिए थी, वह आज तक नहीं की।

विज्ञापन

इसके बावजूद जून 2020 तक हर हालत में लक्ष्य के अनुसार एम्स का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को एम्स में जितनी भी ओपीडी सेवाएं शुरू हो सकेंगी वो करवाएंगे। औपचारिक तौर पर केंद्रीय सेहत मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इसका उद्घाटन करेंगे। 

इसके बाद जब जून 2020 में एम्स का काम पूरा हो जाएगा तब प्रधानमंत्री उद्घाटन करने आएंगे। सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे कोई भी पार्टी हो उसका टारगेट बादल परिवार ही रहता है। ऐसे लोग जितना चाहे बादल परिवार को टारगेट कर लें, लेकिन कुछ नहीं होने वाला। 

मनप्रीत को बोला कंगाल मंत्री
वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को कंगाल मंत्री बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाली खजाना बोलकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसी खजाने से अकाली दल ने सूबे में दस साल सरकार चलाई थी। श्री दमदमा साहिब के समीप लगाए जा रहे टोल प्लाजा को लेकर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अगर संगत की तरफ से उक्त टोल का कोई विरोध किया जाता है और उनके पास कोई पत्र आता है तो वे आगे इस बारे में बात कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed