{"_id":"65b6125cb3554f38ab02d2c7","slug":"harsimrat-kaur-badal-paid-obeisance-at-sri-harmandir-sahib-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोलीं- कांग्रेस व आप दोनों सिख विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोलीं- कांग्रेस व आप दोनों सिख विरोधी
Sun, 28 Jan 2024 02:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:12 PM IST
सार
बठिंडा से शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों ही दलों पर सिख विरोधी होने का आरोप लगाया। हरसिमरत ने कहा कि प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई न करके दिल्ली व पंजाब के सीएम ने अपना सिख विरोधी चेहरा स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल बादल की सांसद हरसिमरत कौर बादल शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने गुरुघर में इलाही गुरबाणी को श्रवण किया और सरबत के भले की अरदास की।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि वह सुख-शांति के लिए अरदास करने आई हैं। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब पर हमले के बाद एक बार फिर पुलिस चल रहे अखंड पाठ साहिब के दौरान बूटों के साथ गुरुद्वारा सुलतानपुर लोधी में गई और गोलियों चलाकर संगत पर हमला किया। पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना सिख विरोधी चेहरा दिखाया अब आम आदमी पार्टी भी उसी रास्ते पर चलकर अपना सिख विरोधी चेहरा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोंनों की सिखों के प्रति एक ही तरह की विरोधी विचारधारा है।
विज्ञापन
बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार एक ओर अपने को सिख हितैषी होने का प्रचार कर रही है। वहीं, बार-बार अपील करने के बाद भी जेलों में बंद सिखों को रिहा नहीं किया जा रहा। यहां तक कि एसजीपीसी की ओर से बंदी सिखों की रिहाई के लिए बनाई गई कमेटी को भी बार-बार अपील करने के बावजूद समय नहीं दिया जा रहा है। फिर कैसे समझा जाए कि केंद्र की भाजपा सरकार सिखों की हितैषी है।
विज्ञापन
हरसिमरत ने कहा कि आप ने चुनाव से पहले सभी सिख बंदियों को रिहा करवाने का एलान किया था परंतु आज आप के पंजाब व दिल्ली के सीएम दोनों ही सिख विरोधी साबित हुए हैं। प्रो. दविंदरपाल भुल्लर की रिहाई न करके अपना सिख विरोधी चेहरा स्पष्ट कर दिया है।