{"_id":"5fdf151e8ebc3e3b8d4d2eef","slug":"harsimrat-kaur-badal-has-requested-external-affairs-ministry-to-reopening-of-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल बोलीं- केंद्र सरकार जल्द खोले करतारपुर कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल बोलीं- केंद्र सरकार जल्द खोले करतारपुर कॉरिडोर
Sun, 20 Dec 2020 02:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने विदेश मंत्रालय से करतारपुर कॉरिडोर को जल्द खोलने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के सिखों को पिछले माह गुरु साहिब के 551वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल पर न जा पाने का बेहद दुख हुआ था।
विज्ञापन
सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि संसद की विदेशी मामलों की कमेटी की बैठक में इस मुद्दे को उन्होंने उठाया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला कि कॉरिडोर अभी भी बंद क्यों हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को इस बात को ध्यान में रखते हुए हस्तक्षेप करना चाहिए और इस मुद्दे को भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) के साथ उठाना चाहिए ताकि कॉरिडोर को फिर से खोला जा सके।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि मेरे विचार से अगर पूरा देश खुल सकता और विधानसभा चुनाव हो सकते तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोला नहीं जा सकता। पाकिस्तान सरकार ने करीब दो माह पहले ही इस कॉरिडोर को खोल दिया था। भारत ने आवश्यक प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 महामारी के कारण 16 मार्च को कॉरिडोर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
सांसद बादल ने कहा कि दुनिया भर में तीर्थस्थल और जो देश कोविड-19 महामारी की वजह से आंशिक या पूर्ण रूप से बंद हो गए थे, उन्हें पूरी तरह से खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को फिर से खोला जाए, ताकि श्रद्धालु पवित्र गुरुद्वारे जा सकें, जहां गुरु साहिब ने 18 वर्षों तक खेती की।
सिखों को उम्मीद थी कि कॉरिडोर को 30 नवंबर को गुरु साहिब के 551वें प्रकाश पर्व से पहले फिर से खोल दिया जाएगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। सिख समुदाय हैरान और आहत है कि केंद्र सरकार एक ऐसा कॉरिडोर क्यों नहीं खोल रही जो शांति तथा भाईचारे का प्रतीक है।