फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat Kaur and Sukhbir Badal target Rahul Gandhi Punjab visit

Punjab: हरसिमरत बोलीं- राहुल गांधी की दादी ने पंजाब पर किया अत्याचार, सुखबीर बोले- गांधी परिवार तोड़ना जानता

Tue, 10 Jan 2023 07:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 07:09 PM IST
सार

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी की और कहा कि गांधी परिवार जोड़ना नहीं बल्कि तोड़ना ही जानता है। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ ड्रामा है। गांधी परिवार के राज में जितने दंगे हुए हैं, उतने किसी के राज में नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Harsimrat Kaur and Sukhbir Badal target Rahul Gandhi Punjab visit
सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पलटवार किया है। हरसिमरत बादल ने कहा कि पंजाब के जो कांग्रेस नेता अपने आका राहुल गांधी का भाग-भागकर स्वागत कर रहे हैं, वे अपने जमीर को जगाएं। राहुल की दादी ने पंजाब पर अत्याचार करवाए थे। आज तक गांधी परिवार ने खुलकर दोनों हमलों पर माफी नहीं मांगी। उधर, सुखबीर सिंह बादल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने पंजाब के टुकड़े कर हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान जैसे प्रदेशों को बनाया। रिपेरियन के तहत पंजाब के हक से इंदिरा गांधी ने राजस्थान को पानी दिया था। हमारे काफी गांव ऐसे हैं, जहां पर पानी नहीं पहुंचता। सांसद ने सीएम मान पर निशाना साधा और कहा कि अब मुख्यमंत्री मान भी पानी को लेकर केंद्रीय मंत्री से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर माप के दौरान पंजाब के पास पानी ज्यादा निकला तो क्या भगवंत मान पानी देने पर सहमत हो जाएंगे।
विज्ञापन


सांसद बादल ने कहा कि पहले पांच वर्ष कांग्रेस ने पंजाब में बुरा हाल कर दिया और अब राज्य में आप सरकार पंजाब के हर एक हक पर डाका मारने में लगी है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग आप सरकार की पंजाब विरोधी नीतियों को जान चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार जोड़ना नहीं बल्कि तोड़ना जानता: सुखबीर सिंह बादल
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी की और कहा कि गांधी परिवार जोड़ना नहीं बल्कि तोड़ना ही जानता है। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ ड्रामा है। गांधी परिवार के राज में जितने दंगे हुए हैं, उतने किसी के राज में नहीं हुए हैं। गांधी परिवार ने श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया। लाखों सिख श्रद्धालुओं की जान ली। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए निकाली जा रही है।

सुखबीर बादल ने यह बात मंगलवार को मलोट रोड स्थित शिअद कॉन्फ्रेंस स्थल पर कही। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब का पूरा कंट्रोल इस समय दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के हाथों में है। केजरीवाल सरकार अपनी मर्जी के मुताबिक पंजाब को चला रही है। दिल्ली से लाकर पहले अधिकारी लगाए गए, वहीं अब एजीओ ऑफिस की जारी नई लिस्ट में 10 एडवोकेट दिल्ली के लगाए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि पंजाब पर दिल्ली से कंट्रोल हो रहा है। 


सुखबीर बादल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने जनता से कहा था कि उन्हें एक अवसर दिया जाए। अब जब जनता ने उन्हें अवसर दे दिया है तो वह अपने वादों पर खरा नहीं उतर पा रहे। आप के कार्यकाल में पंजाब का माहौल खराब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि लतीफपुरा व जीरा की जमीन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की व्यक्तिगत रुचि थी। तभी लतीफपुरा में बुलडोजर चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में जीरा की शराब फैक्टरी में सरकार को करोड़ों रुपये फंडिंग हुई है। यही कारण है कि सरकार इस मामले में चुप्पी साधे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed