फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harshit took 7 wickets of Mizoram, the whole team was restricted to 105 runs

हर्षित ने मिजोरम के 7 विकेट चटकाए, पूरी टीम 105 रनों पर सिमटी

Mon, 13 Jan 2020 07:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Harshit took 7 wickets of Mizoram, the whole team was restricted to 105 runs
कर्नल सीके नायडू ट्राफी में 7 विकेट चटकाने वाले चंडीगबढ़ टीम के हर्षित सिंह( - फोटो : ?????
चंडीगढ़। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में गेंदबाज हर्षित सिंह ने घातक गेंदबाजी कर मिजोरम के 7 विकेट चटकाए। मिजोरम की पूरी टीम मात्र 105 के स्कोर पर ही ढेर हो गई।। चंडीगढ़ और मिजोरम के बीच मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। वहीं दिन का ख्ेाल खत्म होने तक चंडीगढ़ अपनी पहली पारी में 1 विकेट खोकर 180 रन जुटा चुका है।
विज्ञापन

इससे पहले मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के सलामी बल्लोबाजों ने टीम का स्कोर 28 रनों तक अभी पहुंचाया ही था कि स्पिन गेंदबाज हर्षित सिंह ने पारी के 15वें ओवर से हरुईया (12) को आउट कर मिजोरम की टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद विकेट एक के बाद एक गिरने शुरू हो गए। पहला विकेट चटकाने के बाद गेंदबाज हर्षित ने फिर से बेहतर गेंद डालते हुए जोएल(21), असिफ(1), प्यिूपिया(0), मौनजऔला(8), वनलाल (1) कप्तान धनुर सिकरी(35) को आउट कर दिया। पारी की शेष 3 विकेट भागमेंदर लादेर और अमृत लुबाना ने चटकाई। इससे पूरी टीम 53वें ओवर में मात्र 105 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी चंडीगढ़ टीम की शुरुआत जोरदार रही। पारी में एकमात्र विकेट तुषार जोशी का उनके निजी स्कोर 22 पर गिरा। तुषार को गेंदबाज थानजुआला ने रन आउट किया। इसके बाद नाबाद मोनार्क गोयल (70) और संयम सैनी (77) ने 137 रनों की साझेदारी हुई। दिन का ख्ेाल खत्म होने तक चंडीगढ़ एक विकेट के नुकसान पर 180 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed