फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harpreet's century gives Madhya Pradesh a firm grip on Chandigarh

Chandigarh News: हरप्रीत के शतक से मध्यप्रदेश ने चंडीगढ़ पर बनाई मजबूत पकड़

Mon, 03 Nov 2025 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Harpreet's century gives Madhya Pradesh a firm grip on Chandigarh

विज्ञापन
चंडीगढ़। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले के दूसरे दिन हरप्रीत सिंह भाटिया के शानदार शतक की बदौलत मध्यप्रदेश ने चंडीगढ़ के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल कर ली। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 384 रन बना लिए। टीम ने दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 64 रन के ओवरनाइट स्कोर से की थी।

हरप्रीत भाटिया ने संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाते हुए 116 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी और वेंकटेश अय्यर (65) के बीच 141 रन की अहम साझेदारी ने टीम को शुरुआती झटकों से उभारते हुए पारी को संभाला। इसके बाद आर्यन पांडे (40) और मोहम्मद आरशद खान (39) ने भी योगदान दिया और स्कोर को और मजबूत किया। चंडीगढ़ की ओर से पेसर जगजीत सिंह संधू ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा विषु ने 2 और राज अंगद बावा ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed