फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harnoor Singh and Rajangad Bawa selected in Indian team for ICC Under-19 World Cup

आईसीसी अंडर- 19 वर्ल्ड कप के लिए हरनूर सिंह और राजअंगद बावा का भारतीय टीम में चयन

Mon, 20 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Harnoor Singh and Rajangad Bawa selected in Indian team for ICC Under-19 World Cup
चंडीगढ़। क्रिकेटर हरनूर सिंह और राजअंगद बावा का आईसीसी अंडर- 19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। शहर के दो खिलाड़ियों के चयन पर चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन और उनके परिवार वालों के बीच खुशी का माहौल है। अंडर- 19 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। दोनों क्रिकेटर यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घरेलू सीरीज में खेलते हैं। मौजूदा समय में हरनूर सिंह और राजअंगद बावा दुबई में एशिया यूथ क्रिकेट कप में खेलने के लिए बेंगलुरूमें भारतीय टीम के कैंप में हैं। सोमवार को वे दोनों दुबई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

राजअंगद बावा के पिता बोले- आज सबसे बड़ा खुशी का दिन
क्रिकेट स्टेडियम में कोच और राजअंगद बावा के पिता सुखविंदर बावा ने बताया कि दोपहर बाद बावा ने फोन पर अंडर- 19 वर्ल्ड कप में अपने चयन की बात बताई। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते मेरे लिए आज सबसे बड़ा खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि बेटे ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की थी। आज वहीं मेहनत काम आई है।
विज्ञापन

बिरेंद्र सिंह बोले- बेटा कई उतार चढ़ाव से गुजरा, आखिर सफल हुआ
हरनूर सिंह के पिता बिरेंद्र सिंह ऑल इंडिया रेडियो में सीनियर अनाउंसर हैं और मां कमलप्रीत कौर गृहिणी है। बिरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। बेटे के लिए इसके लिए कड़ी मेहनत की। इस मुकाम तक पहुंचने में बेटा कई उतार चढ़ाव से गुजरा हैं। आखिर में वह सफल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन का मिला फल
राजअंगद बावा और हरनूर सिंह का चयन पिछले महीने कोलकाता में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज और उससे पहले अहमदाबाद में बीसीसीआई की ओर से पुरुष अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी में किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। चैलेंजर ट्रॉफी में अंगद बावा ने टूर्नामेंट में इंडिया बी टीम का प्रतिनिधित्व किया, वहीं हरनूर सिंह इंडिया डी के लिए खेले। छह टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में इंडिया डी टीम ने टॉप किया जबकि इंडिया बी दूसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट के अंत में बीसीसीआई द्वारा जारी स्टैटिक्स में हरनूर सिंह पूरे टूर्नामेंट में सबसे सफलतम बल्लेबाज की सूची में शीर्ष पर हैं। हरनूर चार मैचों की चार पारियों में दो बार नाबाद रहे। टूर्नामेंट में सबसे अधिक तीन शतक जड़े और कुल 412 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 137 था। वहीं दूसरी ओर राजअंगद बावा ने भी बल्लेबाजों की सूची में टॉप-15 में जगह बनाई। बावा ने 3 मैचों में दो पारियों में एक शतक में (119) रन की पारी रही। बावा ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे वे सर्वाधिक विकेट लेने वालों की टॉप-5 की सूची में शामिल रहे। बावा ने तीन पारियों में कुल आठ विकेट चटकाए, जिसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 45 रन देकर 3 विकेट शामिल रहे।
वीनू मांकड़ ट्राफी खेल चुके हैं राजअंगद बावा
सेक्टर 50 निवासी एसडी कॉलेज सेक्टर 32 के बीए प्रथम वर्ष के छात्र राजअंगद बावा ने पिछले महीने बीसीसीआई की ओर से खेली गई वीनू मांकड़ ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ट्राफी में राजअंगद ने चंडीगढ़ टीम की कमान संभाली थी। इन्होंने टूर्नामेंट में बल्ले से 107 रन बनाने केसाथ गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए थे। यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बावा ने प्लाजा जोन की कप्तानी की थी।

यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट खेल चुके हैं हरनूर सिंह
सेक्टर 30 निवासी और एसडी कॉलेज सेक्टर 32 के बीए प्रथम वर्ष के छात्र हरनूर सिंह ने वीनू मांकड़ ट्राफी में हिस्सा लिया । ट्राफी में वह चंडीगढ़ टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे थे। इन्होंने टूर्नामेंट में शतक जड़ते हुए कुल 193 रन बनाए थे। यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट में हरनूर ने सुखना जोन की कप्तानी की थी और कुल 419 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed