{"_id":"584ec9d74f1c1ba06f649b1b","slug":"harminder-madan-of-patiala-district-and-sessions-judge-punjab-and-haryana-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट को मिला एक और जज, हरमिदंर मदान ने ली पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट को मिला एक और जज, हरमिदंर मदान ने ली पद की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh
- फोटो : File Photo
पटियाला के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज हरमिदंर सिंह मदान को सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफदार ने हाईकोर्ट के जज के के रूप में शपथ दिलाई। हाईकोर्ट कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट को 10 नामों की सिफारिश की थी। इनमें से अभी तक केवल मदान का नाम मंजूर हुआ था।
उनकी नियुक्ति के साथ हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी। बावजूद इसके हाईकोर्ट में जजों के प्रस्तावित पदों की संख्या से वर्तमान संख्या से काफी कम है, क्योंकि प्रस्तावित पद 85 हैं जिनमें से 47 भर गए हैं और 38 पद अभी भी रिक्त है। जजों के रिक्त पदों के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तीसरे स्थान पर है। हाईकोर्ट में लगातार बढ़ते काम के दबाव के चलते रिटायर होने वाले जजों को एढाक आधार पर काम करने देने की मांग भी उठ चुकी है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है।