फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harman Sidhu will challenge Punjab government decision

एक बार फिर सुर्खियों में हैं हरमन सिद्धू, देखिए अब क्या करने वाले हैं?

Tue, 20 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Harman Sidhu will challenge Punjab government decision
दिव्यांग हरमन सिद्धू - फोटो : File Photo
होटल इंडस्ट्री को पंजाब सरकार ने बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार के फैसले के मुताबिक अब नेशनल व स्टेट आइवे के 500 मीटर के दायरे में होटल, रेस्तरां और क्लब में शराब परोसी जा सकेगी। सेव अराइव के संस्थापक हरमन सिद्घू ने कहा कि यह फैसला सुप्रीमकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।
विज्ञापन


हरमन सिद्घू ने कहा कि वह पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।  दरअसल, सोमवार को कैबिनेट ने पंजाब एक्साइज एक्ट में संशोधन को मंजूरी दे दी। जिससे की नेशनल व स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराब परोसी जा सकेगी। लेकिन 500 मीटर के दायरे में शराब के  ठेकों पर सुप्रीमकोर्ट की पाबंदी जारी रहेगी।  सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाईवे के 500 मीटर के दायरे में शराब बेचने पर पाबंदी लगाए जाने के बाद होटल इंडस्ट्री तबाह हो गई थी। होटल मालिकों का करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा था क्योंकि बड़े शहरों में ज्यादातर होटल राजमार्गों पर स्थित हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट एरियल डिस्टेंस को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की  नीति पर पहले ही सख्त टिप्पणी कर चुका है। नेशनल व स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराब के ठेकों को बंद करने के यूटी प्रशासन के नोटिस पर हाईकोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को 4 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। अब प्रशासन एरियल डिस्टेंस के अपने ही फैसले को वापस लेने पर विचार कर रहा है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो एरियल डिस्टेंस की जगह अब मोटरेबल यानी सड़क के रास्ते शराब के ठेकों की पैमाइश की जाएगी।  सुप्रीमकोर्ट ने नेशनल व स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराबबंदी का फैसला लागू किया है। सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले को ध्यान में रखते हुए यूटी प्रशासन ने 2017-18 की एक्साइज पॉलिसी तैयार की थी। प्रशासन अब अपनी ही पॉलिसी के विरूद्घ जाकर शराब कारोबारियों को नोटिस भेजकर ठेके  बंद करने के लिए कह रहा है। यूटी प्रशासन से चार जुलाई तक जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed