फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harley davidson rally, indian first lady biker diksha puri resident panchkula

रैली में हार्ले डेविडसन चलाने वाली इकलौती महिला बाइकर बनीं दीक्षा

Mon, 26 Sep 2016 10:46 AM IST
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
harley davidson rally, indian first lady biker diksha puri resident panchkula
रैली में शामिल होने वाले 55 बाइकर्स में से वह इकलौती फीमेल बाइकर - फोटो : Amar ujala
प्रीमियम सेगमेंट की बाइक पर पीछे बैठकर लॉन्ग ड्राइव पर जाने में वह आनंद नहीं जो खुद ड्राइव करके जाने में है। लॉन्ग ड्राइव और हैवी बाइक राइड एक जुनून की तरह है, इसमें अपना अलग ही मजा है। 
विज्ञापन


ये बातें वर्ल्ड टूरिज्म डे के उपलक्ष्य में आयोजित हार्ले डेविडसन बाइक रैली में शामिल होने वाली पंचकूला सेक्टर-4 निवासी दीक्षा पुरी ने कही। रैली में वह सबके आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


कारण, रैली में शामिल होने वाले 55 बाइकर्स में से वह इकलौती फीमेल बाइकर थीं। रैली में ट्राइसिटी के अलावा दिल्ली, अंबाला, खन्ना, उत्तराखंड से भी बाइकर्स शामिल हुए। रैली में दीक्षा ने करीब 18.5 लाख रुपये वाली 1690 सीसी की ‘हार्ले फैट ब्वॉय’ के साथ राइड की। रैली में ही उनके पति मोनू पुरी भी अलग बाइक के साथ शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले से ही हार्ले डेविडसन चलानी शुरू की

harley davidson rally, indian first lady biker diksha puri resident panchkula
करीब एक साल पहले से ही हार्ले डेविडसन चलानी शुरू की है - फोटो : Amar ujala
दीक्षा के अनुसार उन्होंने करीब एक साल पहले से ही हार्ले डेविडसन चलानी शुरू की है।

पहले वह अपने पति मोनू के साथ अक्सर राइड पर जाती थीं। इसके बाद उन्होंने एक और हार्ले ली। इसके बाद से वहे हर संडे राइड पर जाते हैं। ट्राइसिटी में वह हार्ले डेविडसन ग्रुप के साथ राइड पर जाते हैं। वे लोग महीने में एक ओवर नाइट ड्राइव और हर संडे करीब 200 किमी की दायरे में राइड पर जाते हैं। 

फैशन डिजाइनिंग में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस किया। उनके पति एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। शादी के कुछ समय बाद बच्चे होने के कारण उन्हें फैशन डिजाइनिंग का काम कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इसी दौरान उन्होंने बाइक राइड शुरू की।

दीक्षा के अनुसार वह अपने पति के साथ अब तक लॉन्ग ड्राइव पर डलहौजी और कानाताल (मसूरी से आगे) ड्राइव पर जा चुकी हैं। फिलहाल अभी वह नवंबर में चहल तक ड्राइव का प्लान कर रहे हैं। इसके अलावा भी दीक्षा पति मोनू के साथ वह वीकली राइड करती रहती हैं। वह दोनों ही अक्सर राइड पर निकल जाते हैं।

वाइफ ने गिफ्ट की हार्ले

harley davidson rally, indian first lady biker diksha puri resident panchkula
रमन कुकरेती शुरू से ही बाइक लवर रहे हैं - फोटो : Amar ujala
मूलरूप से देहरादून निवासी और पांवटा साहिब में एसबीआई  में बतौर चीफ मैनेजर काम करने वाले रमन कुकरेती शुरू से ही बाइक लवर रहे हैं।

उनके इसी शौक को देखते हुए पंचकूला सेक्टर-20 निवासी और पेशे से टीचर उनकी वाइफ ने इसी साल फरवरी में उन्हें हार्ले स्ट्रीट 750 गिफ्ट की थी।

इसके बाद से वह कई लॉन्ग ड्राइव कर चुके हैं। वह हर महीने एक ओवर नाइट और 4 संडे राइड करते हैं। फिलहाल अब वह अगले साल फरवरी में गोवा में होने वाले बाइकर फेस्ट में शिरकत करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं इससे पहले दिसंबर में कच्छ में होने वाली वेस्टर्न हॉग रैली की भी प्लानिंग कर रहे हैं। वेस्टर्न हॉग रैली करीब 1200 किमी की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed