फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harjayveer shines in St. Joseph's victory, team reaches semi-finals

Chandigarh News: सेंट जोसेफ की जीत में चमके हरजयवीर, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

Sun, 02 Jun 2024 06:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Harjayveer shines in St. Joseph's victory, team reaches semi-finals
चंडीगढ़। हरजयवीर सिंह के अर्धशतक की बदौलत सेंट जोसेफ की टीम ने सेंट सोल्जर पंचकूला की टीम को 36 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही विजेता टीम सब जूनियर लिटिल चैंप्स क्रिकेट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई। मुकाबला सेक्टर-44 में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट जोसेफ की टीम ने 27 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए। हरजयवीर सिंह ने शानदार 57 रन बनाए। अर्णव अरोड़ा ने 41, रेयान ने 22 और दीपांशु कटारिया ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एकम सैनी ने 50 रन देकर 3 विकेट और आरिक ने 26 रन देकर एक विकेट चटकाया। जवाब में सेंट सोल्जर पंचकूला की टीम निर्धारित 27 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन ही बना पाई। एकम सैनी ने टीम के लिए सबसे अधिक 41 रन बनाए। प्रीयांश ने 35 रन बनाए। नमन ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में गीत, आर्णव, अभिषेक और दीपांशु ने 2-2 विकेट चटकाए। हरजयवीर सिंह को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed