पंजाब में किसकी सत्ता: भगवंत मान बोले- लोगों का फतवा है एग्जिट पोल, हरीश रावत का दावा- कांग्रेस की सरकार बनेगी
चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दल काफी सतर्क और गंभीर हैं। मंगलवार को उत्तराखंड और पंजाब समेत उन राज्यों में चुनाव प्रबंधन के लिए वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की है, जहां 10 मार्च को परिणाम आने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा अध्यक्ष भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के लिए एग्जिट पोल में ‘आप’ की सरकार बनने के सर्वेक्षण को सही करार दिया है। उन्होंने इस सर्वेक्षण को लोगों का फतवा बताया है। मान मंगलवार को मानसा के सरकारी नेहरू कॉलेज में स्ट्रांग रूम का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ विधायक प्रिंसिपल बुधराम, डॉ. विजय सिंगला व गुरप्रीत सिंह बनांवाली भी मौजूद रहे।
मान ने कहा कि बार-बार पंजाब को लूटने वाले कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा बौखलाहट में हैं, क्योंकि पंजाब की परेशान हुई आवाम अपना फतवा दे चुकी है। भगवंत मान ने कहा कि भाखड़ा मामले पर केंद्र ने दखल देकर पंजाब पंजाब के साथ पक्षपात किया है। इस संबंधी वह केंद्र से बातचीत करेंगे। स्ट्रांग रूम का जायजा लेने के बाद उन्होंने किसी तरह की गड़बड़ या छेड़खानी सामने न आने की बात कही है।
हरीश रावत बोले- पंजाब में हम अपनी सरकार बनाएंगे
उधर, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि पंजाब के जो एग्जिट पोल हैं वो हकीकत से बहुत दूर हैं। गांव में कही भी आप थी ही नहीं और जहां थी नहीं वहां कैसे वोट मिलेगा? इसलिए वहां कांग्रेस अच्छी संख्या के साथ आ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम वहां अपनी सरकार बनाएंगे।
अजय माकन और पवन खेड़ा को पंजाब की जिम्मेदारी
चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दल काफी सतर्क और गंभीर हैं। मंगलवार को उत्तराखंड और पंजाब समेत उन राज्यों में चुनाव प्रबंधन के लिए वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की है, जहां 10 मार्च को परिणाम आने हैं। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार गोवा में विशेष पर्यवेक्षक होंगे।
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के अलावा विन्सेंट पाला को मणिपुर में नियुक्त किया गया है। महासचिव अजय माकन और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा को पंजाब के लिए विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया गया है। खेड़ा चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। जबकि माकन बुधवार को रवाना होंगे।
पंजाब के जो एग्जिट पोल हैं वो हकीकत से बहुत दूर हैं। गांव में कही भी AAP थी ही नहीं और जहां थी नहीं वहां कैसे वोट मिलेगा? इसलिए वहां कांग्रेस अच्छी संख्या के साथ आ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम वहां अपनी सरकार बनाएंगे: पंजाब के एग्जिट पोल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत pic.twitter.com/cW22KUWB7z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2022