फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harish Chaudhary given complaint to party Disciplinary Action Committee against Navjot Singh Sidhu

पंजाब: पीके से नजदीकी सिद्धू को पड़ सकती भारी, कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

Mon, 02 May 2022 05:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 May 2022 05:39 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ शिकायत के बारे में पूछे जाने पर हरीश चौधरी ने एएनआई को बताया कि यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है।

विज्ञापन
Harish Chaudhary given complaint to party Disciplinary Action Committee against Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में एकजुटता और शांति बहाली के लिए हाईकमान के सभी प्रयास फेल हो जाने के बाद पार्टी अब पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल ही में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके तुरंत बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन


सोमवार को प्रशांत ने अपनी राजनीति पार्टी बनाने की घोषणा की। नवजोत सिंह सिद्धू ने जोरदार तरीके से इसका स्वागत किया। यही हाईकमान को अखर गया है। दूसरी ओर, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िग ने पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी को लिखे पत्र के बाद चौधरी ने हाईकमान को पत्र लिखकर नवजोत सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में हरीश चौधरी ने कहा है कि सिद्धू अपनी गतिविधियों से लगातार पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दरअसल, राजा वड़िंग ने हरीश चौधरी को लिखे पत्र में सिद्धू की पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने राजा वड़िंग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हरीश चौधरी के पत्र पर एक्शन की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, राजा वड़िंग ने हरीश चौधरी को लिखे अपने पत्र के बारे में कोई टिप्पणी न करते हुए सोमवार को इतना ही कहा कि उस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। जो भी पार्टी में अनुशासन तोड़ता है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। भले ही वह सिद्धू हो या राजा वड़िंग। 

जाखड़ के बाद सिद्धू की बारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद से हाईकमान प्रदेश इकाई के अंदरूनी विवादों को दूर करने और बगावती सुरों को सीधे तौर पर पार्टी से बाहर करने का मन बना चुका है। पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के खिलाफ एक्शन लेने के बाद अब हाईकमान सिद्धू पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। सिद्धू विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी नेतृत्व को हार के लिए जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाईकमान के समानांतर ही बागियों के साथ बैठकों का सिलसिला भी जारी रखा है। बीते सप्ताह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के मौके पर भी सिद्धू का व्यवहार पार्टी के अन्य दिग्गजों को नागवार गुजरा है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed