फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hardik-Surendra became the hero of Rose Zone

रोज जोन के नायक बने हार्दिक-सुरेंद्र

Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Hardik-Surendra became the hero of Rose Zone
चंडीगढ़। हार्दिक की नाबाद 78 व सुरेंद्र सिंह की नाबाद 53 रन की पारी के चलते रोज जोन ने प्लाजा जोन पर चार विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में टेरिस जोन ने लेजर जोन को 20 रन से हराया और तीसरे मैच में सुखना जोन ने रॉक जोन पर 9 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जीएमएमएस स्कूल सेक्टर-26 में खेले गए यूटी अंडर-25 घरेलू टूर्नामेंट के इस मैच में रोज जोन ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और प्लाजा जोन को नौ विकेट के नुकसान पर 227 रन पर रोका। अमन (61), युवराज चौधरी (54) और अर्जुन आजाद (50) ने महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 46 रन देकर पांच विकेट चटकाए। जवाब में रोज जोन की टीम ने हार्दिक नाबाद 78 रन और सुरेंद्र सिंह की नाबाद 53 रन की पारी से जीत दिलाई। रोज जोन ने 228 रन के लक्ष्य को सात गेंद रहते हुए पार कर लिया।
विज्ञापन

ईशान व आयुष के शतकों से टेरिस जोन जीता
डीएवी कॉलेज में खेले गए दिन के एक अन्य मुकाबले में टेरिस जोन ने लेजर जोन को 20 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टेरिस जोन की टीम 281 रनों पर ऑलआउट हुई। ईशान गोयल (124) और आयुष सिक्का (103) ने शतक जड़े। गेंदबाजी में शिवांग सैनी ने 44 रन देकर छह विकेट चटकाए। जवाब में लेजर जोन निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 261 रन ही जुटा पाई। युवराज राय ने 70 और अर्सलान खान ने 69 रन बनाए। विपक्ष की ओर से अभिषेक सैनी ने 47 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखना जोन ने रॉक जोन को 9 विकेट से हराया
दिन का तीसरा मुकाबला डीएवी स्कूल सेक्टर-8 में खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में सुखना जोन ने रॉक जोन पर 9 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुये रॉक जोन 37वें ओवरों में ही 125 रन पर ऑलआउट हो गई जिसमें विश्वजीत के 48 रन महत्वपूर्ण रहे। सुखना जोन ने सक्षम गुप्ता के नाबाद 58 और मोनार्क गोयल की 49 रन की पारी से 26 वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed