फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hardcore criminal wanted to take photo with Royal Challengers Bangalore players

Chandigarh News: रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे हार्डकोर क्रिमिनल

Sat, 22 Apr 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hardcore criminal wanted to take photo with Royal Challengers Bangalore players
चंडीगढ़। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के कप्तान विराट कोहली समेत टीम के अन्य खिलाड़ी जिस होटल में ठहरे थे, उसमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का सह आरोपी गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू का साथी मोहित भारद्वाज भी ठहरा हुआ था। मोहित के साथ पंचकूला में वर्ष 2019 में हुई डकैती के एक मामले में आरोपी नवीन समेत भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में चंडीगढ़ के एक क्लब में हुई फायरिंग की घटना का आरोपी रोहित उर्फ रिम्मी भी रुका था। ये तीनों होटल में ठहरे आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच खेलने के लिए आईटी पार्क स्थित होटल ललित में ठहरी हुई थी।हालांकि, पुलिस को इनकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही होटल में जाकर पूछताछ की गई। इन तीनों का सामान चेक करने के साथ होटल में कमरा बुक करवाने के दौरान इनकी ओर से दिए गए दस्तावेजों की जांच भी की गई। हालांकि, इसमें कुछ आपत्तिजनक न मिलने पर सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत कार्रवाई कर तीनों को एसडीएम कोर्ट मेें पेश किया गया, जहां से तीनों को श्योरिटी बांड भरने पर छोड़ दिया गया। एसपी सिटी मृदुल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


टीनू को कस्टडी से भगाने के आरोपी एसआई को करवाई थी ऐश

मोहित भारद्वाज को इससे पहले डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल चंडीगढ़ ने अक्तूबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और दीपक टीनू का साथी है। उससे डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने एक पिस्टल भी बरामद की थी। शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई थी। ऐसे में आईटी पार्क पुलिस थाने में उस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उसने दीपक उर्फ टीनू के कहने पर सीआईए मानसा के निलंबित एसआई प्रीतपाल सिंह को चंडीगढ़ में खरीदारी समेत ऐश करवाई थी।
विज्ञापन


भाजपा नेता के जन्मदिन पार्टी में गोलीकांड का आरोपी रिम्मी
आरोपियों में मोहित और रोहित उर्फ रिम्मी सेक्टर 26 की बापूधाम कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं नवीन हरियाणा के बहादुरगढ़ का निवासी है। बहादुरगढ़ के नवीन के खिलाफ साल 2019 में पंचकूला सेक्टर-20 के शोरूम मेें डकैती का केस दर्ज किया गया था। डकैती में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। उस पर अंबाला मेें भी दो केस दर्ज बताए गए हैं। वहीं मोहित के खिलाफ सरकारी कर्मी से मारपीट का सेक्टर-17 पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। वहीं दूसरा केस सेक्टर 7 के ग्राफो क्लब के बाहर मारपीट का है। वर्ष 2018 में एफबार क्लब में गोली चलने की घटना में जिन आरोपियों का नाम आया था उसमें रोहित उर्फ रिम्मी भी शामिल था। भाजपा नेता सहदेव सलारिया के जन्मदिन की पार्टी में यह गोली चली थी और 20 नवंबर, 2018 को मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed