{"_id":"a32d8b8c3c4c3a6f81982f02ce8fdfbc","slug":"harayana-govt-help-desk-for-jat-voilence-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट हिंसा पीड़ितों के लिए सरकार ने बनाई हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट हिंसा पीड़ितों के लिए सरकार ने बनाई हेल्प डेस्क
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में उपद्रव के शिकार लोगों और मुरथल घटना पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जिलेवार लीगल हेल्प डेस्क बनाने के फरमान के बाद सरकार ने इसे अमलीजामा भी पहना दिया है। हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सभी जिला कार्यालयों में लीगल हेल्प डेस्क स्थापित कर किए हैं। हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि यहां से पीड़ित निशुल्क विधिक सेवाओं ले सकते हैं।
राज्य में उपद्रव के दौरान यदि किसी के साथ दुर्व्यवहार हुआ है तो वह स्वयं या अपने किसी रिश्तेदार, डाक के जरिये अथवा ई-मेल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और संबंधित जिले के सचिव- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण को बंद लिफाफे में अपनी शिकायत भेज सकता है।
विज्ञापन