फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harayana government transfer the teachers soon

स्कूलों में तीन साल से जमे शिक्षक होंगे ट्रांसफर, 40 दिन बाद तबादला शुरु

Fri, 21 Apr 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
harayana government transfer the teachers soon
शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर - फोटो : file photo
हरियाणा सरकार जल्द ही शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू करने जा रही है। मौलिक व सेकेंडरी शिक्षा विभाग में निदेशकों की तैनाती के बाद अब विभाग अगले 40 दिन में शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर में जुटेगा।  जेबीटी से लेकर पीजीटी स्तर के शिक्षकों के तबादले करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने होमवर्क पूरा कर लिया है। तीन और पांच साल से एक ही स्कूल में जमे शिक्षकों को दूसरी जगह बदला जाएगा।
विज्ञापन


तीन साल पूरा कर चुके शिक्षकों से विभाग विकल्प लेगा, जबकि पांच साल पूरा कर चुके शिक्षकों को दूसरी जगह ट्रांसफर करने के लिए विकल्प नहीं लिए जाएंगे। विभाग ने स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की रेशनेलाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है। किस स्कूल में कितने शिक्षकों की जरूरत है, उसका डाटा तैयार है।
विज्ञापन


ऑनलाइन तबादलों में इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्कूलों में शिक्षकों की वर्तमान उपलब्धता, हेडमास्टर्स व प्रिंसिपल के खाली पदों की भी पूरी जानकारी जुटाई गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि चालीस दिन के भीतर ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को अंजाम देंगे। जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी के तबादले चरणबद्घ तरीके से किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed