Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Har Ghar Amrita campaign started in Chandigarh

चंडीगढ़ में शुरु हुआ 'हर-घर अमृता' अभियान, बच्चे बोले- गिलोय पौधा लगाएंगे, फायदे बताएंगे

Tue, 27 Aug 2019 04:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Har Ghar Amrita campaign started in Chandigarh
'हर-घर अमृता' अभियान - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के हर घर में जल्द ही हर्बल एंटी वायरस अमृता (गिलोय) मौजूद होगा। स्कूली बच्चों के जरिए इसे घर घर तक पहुंचाया जाएगा। राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड और अमर उजाला फाउंडेशन के साझा अभियान ‘हर घर अमृता’ के तहत सोमवार को सेक्टर-41 स्थित अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (एक्सिप्स) में गिलोय अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गिलोय से संबंधित सवाल-जवाब प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सही जवाब देने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्टूडेंट्स को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सही जवाब देने वाले अन्य सात बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर करीब 150 बच्चों को गिलोय के पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद स्कूल की प्रिंसिपल रितु बाली ने स्कूल परिसर में गिलोय का पौधा भी लगाया। उन्होंने स्टूडेंट्स को गिलोय की खूबियां बताईं और घर में लगाने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि ‘हर घर अमृता’ अभियान के तहत पूरे शहर में स्टूडेट्स को गिलोय के पौधे और फोल्डर वितरित वितरित किए जाएंगे। विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

इसलिए जरूरी है ‘हर घर अमृता’ अभियान

केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मुताबिक जो हवा पानी भोजन ले रहे हैं, वह प्रदूषित होता जा रहा है। कीटनाशकों के बेतहाशा प्रयोग से खाना विषैला होता जा रहा है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जा रही है। गिलोय हमारी रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करता है। यह बुखार की संजीवनी बूटी है। गिलोय बड़ी आसानी से आपके घर का सदाबहार सदस्य और स्वास्थ्य रक्षक बन सकता है।

गिलोय के मुख्य फायदे
अगर किसी को एनीमिया है तो गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। पीलिया के मरीजों के लिए, पेट से जुड़ी कई बीमारियों, बुखार दूर करने के लिए, कान दर्द, के अलावा कुछ लोगों को पैरों में बहुत जलन होती है। कुछ ऐसे भी होते हैं जिनकी हथेलियां हमेशा गर्म बनी रहती हैं, ऐसे लोगों के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद है। जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें गिलोय के रस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह वरदान है।

मोटापा से परेशान व्यक्ति को रोजाना गिलोय का सेवन करना चाहिए। एक चम्मच गिलोय के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम लेने से मोटापा दूर हो जाता है। डेंगू होने पर भी गिलोय काफी फायदा पहुंचाता है। इस दौरान अगर गिलोय के पत्तों का रस नियमित रूप से लिया जाए तो इस बीमारी से जल्द उबरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed