Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hallomajra's dispensary itself is sick, medicines are not available

Chandigarh News: हल्लोमाजरा की डिस्पेंसरी खुद बीमार, दवाइयां नहीं मिल रहीं

Sat, 31 May 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hallomajra's dispensary itself is sick, medicines are not available
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में साढ़े 9 हजार से ज्यादा लोग वोट देते हैं। उसके बाद भी आम सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मरीजों को न ही दवाइयां मिल पा रही हैं और न ही सही व्यवहार। इसलिए यहां की डिस्पेंसरी मरीजों को दर्द दे रही है। मरीजों का कहना है कि यहां उस प्रकार की सुविधाएं नहीं है, जो होनी चाहिए। आपातकालीन की सुविधा तो यहां बिल्कुल भी नहीं है। यदि रात में यहां किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो जाए आ जाए तो एबुलेंस भी बाहर रोड तक आती है। एबुलेंस वहां तक भी नहीं आती, जहां तक रास्ता है। यहां की डिस्पेंसरी में केवल एक डॉक्टर है, वह भी कई बार छुट्टी पर होते हैं। दवाइयां भी मरीजों को नहीं मिल पाती। यदि किसी मरीज को 5 दवाइयां लिखी है तो उनमें से 3 बाहर से लेनी पड़ती हैं। इसके अलावा ब्लड टेस्ट तक नहीं होते। यहां बेड स्ट्रेचर तक की सुविधा नहीं है। कई मरीजों ने तो इसलिए इस डिस्पेंसरी में जाना छोड़ दिया कि यहां इलाज तो मिलता नहीं है।
विज्ञापन



-वह जितनी बार भी डिस्पेंसरी में दवाई लेने गई उन्हें पूरी दवाई नहीं मिली। उन्हें सेक्टर-45 के अस्पताल में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि वह मजदूरी करती हैं और वह बाहर से दवाइयां नहीं खरीद सकते हैं। इसलिए सभी दवाइयों की सुविधा होनी चाहिए।- मरीज शामा देवी
विज्ञापन


- वह बीमार होने पर कई बार डिस्पेंसरी आई, लेकिन स्टाफ की ओर से उनके साथ बुरे तरीके से बात की गई। गरीब आदमी की सुनवाई कहीं नहीं होती। दवाइयां भी बाहर से ही लेनी पड़ती है इसलिए उन्होंने डिस्पेंसरी आना ही छोड़ दिया है। - शबनम
विज्ञापन
विज्ञापन



कोई हालात नहीं सुधरे तो स्वास्थ्य विभाग को करेंगे शिकायत
लोगों ने बताया कि यहां पहले भी स्टाफ की मनमानी चलती थी। सभी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और हल्लोमाजरा के सभी लोगों ने हस्ताक्षर करके स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद स्टाफ ने यहां पूरा समय बैठना शुरू किया था। अब फिर व्यवस्था चरमरा रही है। यदि हालात नहीं सुधरे तो दोबारा वह स्वास्थ्य विभाग को शिकायत करेंगे।


ग्रेन मार्किट की डिस्पेंसरी दयनीय
सेक्टर-16 जीएमसीएच की रोगी कल्याण समिति के सदस्य कृष्ण लाल ने ग्रेन मार्केट स्थित सिविल डिस्पेंसरी की खस्ता हालत पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि यहां लंबी-लंबी घास उगी हुई है, गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, बरसाती पानी भी कई दिनों तक खड़ा रहता है। आम जनता वहां अपनी बीमारी का इलाज कराने जाती है लेकिन यहां की डिस्पेंसरी खुद ही बीमार है। वह समिति की अगली बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे।



दवाइयों की कोई समस्या नहीं है
डिस्पेंसरी का समय 8 से 2 बजे हैं। दवाइयों की कोई समस्या नहीं है। स्टाफ कभी छुट्टी नहीं कर सकते हैं क्योंकि बायोमेट्रिक हाजिरी लगती है। कई बार मरीज को ज्यादा समस्या होती है, इसलिए ही उन्हें रेफर किया जाता है।
डॉ. सुमन सिंह, निदेशक सेहत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed