फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Half number of candidates appeared in the UPSC exam in Chandigarh

चंडीगढ़: यूपीएससी की परीक्षा में पहुंचे आधे अभ्यार्थी, अमृत महोत्सव में लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Sun, 10 Oct 2021 02:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Oct 2021 02:48 PM IST
सार

चंडीगढ़ में लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलब्ध में निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान मेयर रविकांत शर्मा ने जनऔषधि केंद्र पर मेडिकल स्टोर का उद्घाटन भी किया। 

विज्ञापन
Half number of candidates appeared in the UPSC exam in Chandigarh
परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के लगभग 40 केंद्रों पर रविवार सुबह साढ़े नौ बजे यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा शुरू हुई। रविवार को यूपीएससी का पेपर -1 सुबह की पारी में आयोजित हुआ और पेपर-2 दोपहर की पारी में ढाई बजे शुरू हुआ। उम्मीदवारों ने बताया कि पहला पेपर काफी कठिन रहा। खेल के प्रश्न पहली बार पेपर में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मध्यकालीन और प्राचीन इतिहास के कई प्रश्न पूछे गए थे। जबकि मानचित्र से हर बार दो से तीन प्रश्न पूछे जाते हैं, इस बार एक भी नहीं पूछा गया। 

विज्ञापन


पर्यावरण से लगभग 15 और साइंस एंड टेक से 10 के करीब प्रश्न पूछे गए। उम्मीदवारों ने बताया कि यूपीएससी का परीक्षा पैटर्न हर बार अलग रहता है लेकिन इस बार पेपर उम्मीद से अधिक कठिन रहा। जबकि परीक्षा केंद्रों पर आधे ही उम्मीदवार पेपर देने पहुंचे।
विज्ञापन


अमृत महोत्सव में लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को पीजीआई गोल मार्केट स्थित जनऔषधि केंद्र पर लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांचा गया। इस दौरान मेयर रविकांत शर्मा ने जनऔषधि केंद्र पर मेडिकल स्टोर का भी उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हमेशा भाजपा सजग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


                               मेयर रविकांत शर्मा ने मेडिकल स्टोर का किया उद्घाटन। 


हर व्यक्ति तक उसके बजट में दवा पहुंचे इसलिए जनऔषधि केंद्र की शुरुआत हुई है। जनऔषधि केंद्र चंडीगढ़ के क्षेत्रीय प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सुबह साढ़े 9 बजे से बीपी, शुगर और खून की जांच के लिए शिविर लगाया गया। वहीं दवाएं भी लोगों को दी गईं। इस अवसर पर 75 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट भी दी गई।


                                                 टैगोर थियेटर में कवि सम्मेलन का आयोजन। 

कविताओं पर श्रोताओं की तालियां बटोरी
बृहस्पति कला केंद और संस्कार भारतीय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित साहित्य सरिता की ओर से मासिक कवि सम्मेलन का आयोजन सेक्टर 18 के टैगोर थियेटर के मिनी ऑडिटोरियम में रविवार को हुआ। इनमें संतोष धीमान, अशोक मदिर, उर्मिल सखी, चमन शर्मा, जय गोपाल, बलबीर, सुशील हसरत नरलेलवी, राजन सुदामा में हिस्सा लिया। कवियों ने अपने कविता संग्रहालय से चुनिंदा शानदार कविताओं को पेश किया। प्रशंसकों ने खूब ताली बजाकर कवियों का अभिवादन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed