रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को हरियाणा में आधे दिन की छुट्टी घोषित, दोपहर ढाई बजे के बाद लगेंगे दफ्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:51 PM IST
सार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को हरियाणा में भी आधे दिन की छुट्टी का एलान कर दिया गया है। सभी दफ्तर दोपहर ढाई बजे के बाद लगेंगे। मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई