फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hair salon sales manager accused of fraud of Rs 2 crore, case registered

Chandigarh News: हेयर सैलून के सेल्स मैनेजर पर दो करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Hair salon sales manager accused of fraud of Rs 2 crore, case registered
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हेयर मास्टर सैलून सेक्टर-9 के सेल्स मैनेजर व अन्य के खिलाफ दो करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। मोहाली के सेक्टर-70 स्थित सोहाना की होमलैंड हाइट्स के रहने वाले सैलून के मालिक साहिल ने आरोप लगाया कि 80 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले मोहम्मद नदीम ने किस तरह ओमेक्स सोसाइटी में नकद 75 लाख रुपये का प्लाॅट खरीद लिया। उन्होंने नदीम के अलावा व अन्य के खिलाफ भी धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका उत्तर भारत में कई जगह सैलून हैं। सेक्टर-9 स्थित सैलून में मोहम्मद नदीम को साल 2015 में 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा था। धीरे-धीरे काम को देखते हुए वेतन 80 हजार रुपये कर दिया गया। सैलून की बिलिंग और कैश से लेकर प्रबंधन का सारा काम भी नदीम को सौंप दिया गया था। कुछ समय बाद पता चला कि वह फर्जी सेल्स रिपोर्ट तैयार कर रहा था। जनवरी, 2023 में जब उन्होंने जालंधर में सैलून खोला तो मोहम्मद नदीम ने 85 लाख के निवेश करने का प्रस्ताव दिया। इससे शक और गहरा गया।
विज्ञापन

शक होने पर जांच करवाई को चला गड़बड़ी का पता
शिकायतकर्ता ने जब मोहम्मद नदीम से पूछा कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सेक्टर-9 स्थित सैलून की मार्च, 2024 में कमाई की जांच करवाई। इसमें पता चला कि फर्जी सेल्स रिपोर्ट बनाकर धोखाधड़ी की जा रही है। इसी बीच पता चला कि मोहम्मद नदीम ने बिना बैंक लोन के ओमेक्स में 75 लाख रुपये का प्लाॅट खरीदा है। यहां उसने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल बना ली है। 7 जनवरी, 2023 को इस प्लॉट की सेल डीड हुई थी और 60 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा कई अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच कर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed