फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hafed of the sunflower crop crores blocked

हैफेड ने सूरजमुखी फसल के करोड़ों रुपये अटकाए

Wed, 10 Sep 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 10 Sep 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
लगभग 3 माह पहले हैफेड द्वारा खरीदी गई सूरजमुखी की फसल के करोड़ों रुपये का भुगतान न होने के कारण फसल उत्पादक जहां परेशान हैं, वहीं हुड्डा सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।
विज्ञापन


भुगतान के लिए किसान रोजाना हैफेड कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं और उन्हें आज-कल में भुगतान होने का आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है।

हैफेड अधिकारियों की मनमानी से परेशान किसान अब लामबंद होने शुरू हो गए हैं। किसान आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे हैं।

किसानों का आरोप लगाया कि हैफेड अधिकारियों ने सूरजमुखी की खरीद में भारी गोलमाल किया है। सत्तापक्ष से संरक्षण प्राप्त कुछ आढ़तियों को लाभ पहुंचाने के लिए मिलीभगत कर सूरजमुखी की खरीद किसानों के नाम से की है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस फसल का भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर किया है। किसान गुरचरण सिंह व सुखचैन सिंह ने बताया कि करीब 3 माह पहले उन्होंने सूरजमुखी की फसल हैफेड को बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जबकि उनके बाद खरीदी फसल का भुगतान किया जा चुका है। किसान परमजीत सिंह और मनजीत सिंह ने बताया कि उनका लाखों रुपये का भुगतान रुका पड़ा है, जिसके लिए वे चक्कर लगा रहे हैं।

उनके अनुसार आर्थिक अभाव के चलते उनकी परेशानी बढ़ रही है। किसान दलजीत सिंह और परमजीत सिंह व अन्य ने बताया कि हैफेड ने 30 जून और 4 जुलाई को उनसे फसल खरीदी थी।

इसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ। जबकि 15 जुलाई को फसल बेचने वाले कई किसानों का भुगतान किया जा चुका है। कई किसानों ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क देने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जा रहा है।

जबकि उन्हें बहानेबाजी करके लटकाया जा रहा है। जब इस बारे में हैफेड के संबंधित मैनेजर सूर्यपाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो कई बार-बार काल करने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

शीघ्र कर दिया जाएगा भुगतान : डीएम हैफेड
जब इस बारे में हैफेड के कुरुक्षेत्र में डीएम देसवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि किसानों को भुगतान न होने का मामला उनके संज्ञान में है।

शीघ्र ही किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। जब उनसे किसानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे इस समय चंडीगढ़ में हैं।

2 दिन में चेक से कर देंगे भुगतान: धंतौड़ी
जब इस बारे में शाहाबाद के विधायक एवं सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन अनिल धंतौड़ी से बात की तो उन्होंने कहा कि किसानों का भुगतान अगले 2 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।


उनका कहना था कि मामला सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दरबार में पहुंच चुका है और भुगतान में हुई देरी के लिए संबंधित मैनेजर को फटकार भी लगाई जा चुकी है। किसानों की भुगतान राशि के चेक बनाए जा रहे हैं। जो 2 दिन में ही दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed