{"_id":"6ac2bd0084767c40570be35d","slug":"had-sex-with-a-young-woman-refused-to-marry-her-when-she-became-pregnant-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-147608-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: युवती से संबंध बनाए, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: युवती से संबंध बनाए, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा
विज्ञापन
जन्मदिन पर होटल ले जाकर शादी का वादा करने का आरोप, गर्भ ठहरने पर दवा खिलाने की शिकायत; सोहाना थाने में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। थाना सोहाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। करीब 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने सेक्टर-67 निवासी अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी अरुण कुमार से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। युवती के अनुसार, कुछ समय बाद अरुण ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और शादी करने का भरोसा दिया। शिकायत के मुताबिक, 12 अगस्त 2023 को अरुण उसे अपने जन्मदिन के मौके पर सेक्टर-80 स्थित एक होटल में लेकर गया। वहां भी उसने शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग जगहों पर ले जाकर शादी का वादा करता रहा। युवती का आरोप है कि जनवरी 2025 में वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी अरुण को देने पर उसने कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर दवा खिला दी। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाने में शिकायत दी थी। जांच में मामला मोहाली क्षेत्र का पाए जाने पर चंडीगढ़ पुलिस ने दस्तावेज मोहाली पुलिस को भेजे। इसके बाद सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।