{"_id":"61f2969ffe246f14a55ecb76","slug":"gyms-will-open-from-january-28-and-schools-and-colleges-will-open-from-february-1-chandigarh-news-pkl4402960170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला : 28 जनवरी से जिम और एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला : 28 जनवरी से जिम और एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने पाबंदियों में राहत देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार से सभी जिम और स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। वहीं, जो मार्केट शाम पांच बजे तक खुल रही थीं, अब रात 10 बजे तक खुल सकेंगी। यह फैसला पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।
बैठक में कोरोना के नए केस कम होने के चलते प्रशासक ने प्रसन्नता व्यक्त की और कोरोना को लेकर तैयारी के लिए अधिकारियों की तारीफ भी की। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर हर किसी को कोरोना के दोनों टीका लगाने पर विभाग को बधाई दी और साथ ही संकमणता दर कम होने पर शहर में लगाए गए अधिकतर प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया। प्रशासन ने अपनी मंडी समेत सभी मार्केट का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया है। सभी जगहों पर कोरोना नियमों का पालना करना होगा। बैठक में फैसला लिया गया कि 10वीं से 12वीं तक के लिए एक फरवरी से स्कूल व कॉलेज भी खुल जाएंगे। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती की जानी चाहिए। इसके साथ ही जिन इलाकों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाए जाने चाहिए।
जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के डॉक्टर पीजीआई के विशेषज्ञों से ले सकेंगे सलाह
मरीजों को उनके घरों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से ई-संजीवनी ओपीडी (टेली कंसल्टेशन सेवा) शहर में शुरू की गई थी। ये सेवाएं पहले दो मॉडलों के तहत शुरू हुई थीं, जिसमें 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों और डॉक्टरों के बीच इसे शुरू किया गया था। दूसरे मॉडल में मरीज जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के विशेषज्ञों से भी परामर्श ले रहे थे। अब तीसरे मॉडल में जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के विशेषज्ञ पीजीआई के विशेषज्ञों के साथ भी परामर्श कर सकते हैं, ताकि लोगों को बेहतर इलाज दिया जा सके। बैठक में सलाहकार धर्मपाल, गृह सचिव नितिन यादव, वित्त सचिव विजय नामदेव राव जड़े, स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग और ट्राइसिटी के अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रशासन ने लोगों को दी ये राहत
- सभी जिम व स्वास्थ्य केंद्र 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है।
- सुखना लेक पर सुबह 5 से रात 10 बजे तक बोटिंग समेत सभी गतिविधियों की अनुमति दे दी गई है। लेक पर सभी दुकानें पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद खोली जाएंगी।
- एक फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को भी पहले की तरह खोलने की इजाजत दे दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से विस्तृत आदेश जारी किए जाएंगे।
- कोचिंग इंस्टीट्यूट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन 15 से 18 वर्ष के छात्रों को एक खुराक और 18 वर्ष से ऊपर छात्रों को दोनों खुराक लगी होनी अनिवार्य होगी।