{"_id":"cdd400691524da1e50cf7a74b9cb059c","slug":"gymkhana-club-member-fee-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले 11 हजार रुपये फीस थी, अब 31 हजार कर दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले 11 हजार रुपये फीस थी, अब 31 हजार कर दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हुडा सेक्टर 21 में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए जिमखाना क्लब की सदस्यता के लिए निर्धारित की गई फीस पर अब सवाल उठने लगा है। हुडावासियों सहित शहर के लोगों ने सरकार से मांग की है कि इसकी सदस्यता के लिए निर्धारित की गई फीस नाजायज है। इसे कम किया जाना चाहिए।
विदित रहे कि सेक्टर 21 में सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई जगह में करोड़ों रुपये की लागत से जिमखाना क्लब का निर्माण किया गया है। दस दिन पूर्व ही मंत्री सुरजेवाला ने इसका उद्घाटन किया था। इसके लिए पहले सदस्यता फीस 11000 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर हुडावासियों के लिए 31000 रुपये एवं अन्य जिला वासियों के लिए 51000 रुपये कर दिया गया है।
‘पहले रखे शुल्क पर मिले सदस्यता’
हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों अशोक गुप्ता, बलवान कोटड़ा, कर्मचन्द शर्मा, राम कुमार ने बताया कि जिमखाना क्लब की फीस पहले कम थी। लेकिन अब अचानक ही फीस बढ़ा दी गई है। जिस लेकर स्थानीय लोगाें में भी रोष है। शुरूआत में तो लोगो में जिमखाना क्लब की सदस्यता लेने का भारी उत्साह था, लेकिन फीस में बढ़ने के बाद लोगाें को उत्साह ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन
बहुत से लोगाें ने सदस्यता फार्म लिए थे, लेकिन कुछ ही समय के पश्चात सदस्यता शुल्क हुड्डा वासियाें के लिए 31 हजार व अन्य लोगाें के लिए यह शुल्क 51000 रुपये कर दिया गया। इस कारण लोग अब सदस्यता हासिल नहीं कर सकते हैं। एसोसिएशन के सदस्याें ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि जो सदस्यता शुल्क पहले रखा गया था उसी के आधार पर सदस्यता दी जानी चाहिए। डीसी एनके सोलंकी ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।