{"_id":"6ac2b8ad3e67f33da600cf4e","slug":"gurugram-becomes-namo-cricket-league-champion-chandigarh-news-c-87-1-pan1010-142234-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुरुग्राम बना नमो क्रिकेट लीग चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुरुग्राम बना नमो क्रिकेट लीग चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गुरुग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नमो क्रिकेट लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रविवार को ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुरुग्राम ने हिसार को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 21 लाख रुपये और उपविजेता हिसार को 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
105 रन बनाकर गुरुग्राम ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य : गुरुग्राम और हिसार के बीच खेले गए 10 ओवर के फाइनल में गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 53 रन की बना पाई। गुरुग्राम ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जालंधर तीसरे, कुरुक्षेत्र चौथे स्थान पर : टूर्नामेंट में जालंधर की टीम तीसरे स्थान पर रही, जिसे पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिला। कुरुक्षेत्र ने चौथा स्थान हासिल किया और टीम को 2.50 लाख रुपये दिए गए। लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रहने के लिए किया गया प्रेरित : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की ओर से आयोजित इस लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना भी रहा। समापन समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक मनमोहन भड़ाना, भजन गायक कन्हैया मित्तल और द ग्रेट खली सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।