फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurudwara, congress, no held

गुरुद्वारों पर कांग्रेस को नहीं काबिज होने देंगे : बादल

Sun, 10 Aug 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 10 Aug 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
gurudwara, congress, no held
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में अपने एजेंटों की सहायता से गुरुद्वारों पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए हरियाणा सरकार ने अलग से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन करके हरियाणा के गुरुद्वारों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के गुरुद्वारों पर कब्जे के  सपने कभी भी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। बादल कस्बा बाबा बकाला में रखड़ पुनिया के अवसर पर आयोजित अकाली दल की राजनीतिक कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



बादल ने कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है कि सिखों को कमजोर करने के लिए एसजीपीसी को विभाजित कर दो। अकाली दल किसी भी कीमत पर एसजीपीसी को विभाजित नहीं होने देगा। आजादी से लेकर आज तक पंजाब के साथ कांग्रेस ने हमेशा ही पक्षपात किया है। आपरेशन ब्लू स्टार के दंगों से लेकर आज तक सिखों पर कांग्रेस ने अत्याचार किए हैं। इसको सहन नहीं किया जाएगा। एसजीपीसी को विभाजित करके कांग्रेस ने सिखों पर एक और बड़ा हमला किया है।
विज्ञापन



बादल ने कहा कि अंग्रेजों ने देश के अंदर अपने 250 साल के राज में इतनी लूट नहीं की जितनी लूट आजादी के बाद कांग्रेस ने की है। पंजाब देश के अन्न भंडार में 60 प्रतिशत का हिस्सा डालता है। देश की आजादी में 80 प्रतिशत बलिदान पंजाबियों ने दिये है। आज भी सीमाओं पर पंजाबी देश की रक्षा कर रहे हैं। फिर भी केंद्र की कांग्रेस सरकार पंजाबियों के साथ पक्षपात वाला व्यवहार करती रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उसने सभी शक्तियां अपने पास इकट्ठा की थी। जिस कारण देश और राज्य आर्थिक तबाही की तरफ बढ़ गए। अब केेंद्र में मोदी की सरकार आ गई है। मोदी की नीतियों से पंजाब एक बार फिर बुलंदियों पर पहुंच जाएगा और पंजाब का काफी आर्थिक विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बादल ने कहा कि कांग्रेस गुरुद्वारों पर काबिज होकर अकाली दल और सिखों को कमजोर करना चाहती है। इसलिए राज्य के अंदर आपसी भाईचारे को भी कांग्रेस की नीतियां प्रभावित कर रही है। जबकि अकाली दल सभी धर्मों का सत्कार करता है। इसी लिए सभी धार्मिक स्थानों के निर्माण के लिए अकाली दल की सरकार ग्रांट उपलब्ध करवा रही है।

मोदी सरकार की तारीफ
मीडिया के साथ बातचीत में बादल ने कहा कि मोदी सरकार पूरी मेहनत के साथ विकास के लिए काम कर रही है। पंजाब को एनडीए की सरकार से काफी उम्मीदें हैं। पंजाब सरकार राज्य से नशा खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। नशे के शिकार युवाओं के पुनर्वास पर भी सरकार काम कर रही है।

खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा मान
बादल ने कहा कि राज्य के अंदर सरकार खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान देगी। इसके लिए सरकार ने एक खेल नीति बनाई है। इसमें खिलाड़ियों को नगद इनाम और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। आज विश्व भर में कबड्डी का नाम भी पंजाब के कारण ही रोशन हुआ है।


इराक में फंसे बच्चों को सुरक्षित लाने का वादा
इस दौरान बादल ने इराक में फंसे युवाओं के परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि वह केंद्रीय विदेश मंत्री के बातचीत करके बच्चों को सुरक्षित वापिस लेकर आएंगे। इस कांफ्रेंस के दौरान एमपी रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, कैबिनेट मंत्री जागीर कौर, बलजीत सिंह जलाल उसमा एमएलए और मंजीत सिंह मन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed