फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurpreet is distributing plants to save the coming generation from lack of oxygen

आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी से बचाने के लिए गुरप्रीत बांट रहे पौधे

Mon, 10 May 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet is distributing plants to save the coming generation from lack of oxygen
चंडीगढ़। कोरोना महामारी ने हमें बता दिया है कि पेड़ों को काटकर हमने जो विकास किया है, व्यर्थ है। आज हर दूसरा व्यक्ति ऑक्सीजन के अभाव में मर रहा है। इसलिए अभी समय है आने वाली पीढ़ी को इस समस्या से बचाने के लिए एक पौधा जरूर लगाएं। ताकि हमारे बच्चे तो स्वच्छ हवा में सांस ले सकें।
विज्ञापन

गुरुद्वारा संतसर साहिब सेक्टर 38 वेस्ट निवासी गुरप्रीत सिंह लोगों को पौधे बांट रहे हैं। गुरप्रीत का कहना है कि संगतों से मिली राशि को समाज के लिए खर्च करने से बेहतर कोई रास्ता हो ही नहीं सकता। जिन लोगों के पास रुपये हैं वह तो किसी तरह ऑक्सीजन खरीद भी ले रहे हैं, लेकिन गरीबों के लिए तो वह भी उपलब्ध नहीं है। गुरप्रीत सिंह सुबह अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं और किसी भी नर्सरी पर जाकर अपनी इस समाज सेवा के बारे में बताते हैं। इसके बाद नर्सरी से जो भी रियायत मिलती है, उसके बाद पौधे खरीदकर बांटने निकल जाते हैं। एक चौराहा चुनकर दिनभर वहां से निकलने वाले लोगों को पौधे बांटकर आने वाली पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पीपल, जामुन, गुलमोहर के पौधे सबसे ज्यादा वितरित करते हैं। एक गाड़ी में लगभग 150 पौधे आते हैं। एक माह से वह नियमित तौर पर यह कार्य कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दिल्ली में आज सांसों का संकट इसलिए है कि वहां विकास के चक्कर में प्रकृति को भूल ही गए। चंडीगढ़ अभी इस दिशा में बढ़ रहा है। आज हमने प्रकृति के महत्व को नहीं समझा तो इसके भयावह परिणाम होंगे। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हमारे सेवा कार्य को देखकर अब देश और विदेशों से संगत आकर दान दे रही है। जो समाज सेवा पर खर्च हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed