फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurpreet Ghughi to Launch Yoga Related CD in Chandigarh

ओबामा-मोदी को कॉल होगी, पर खुद को नहीं: घुग्गी

Tue, 07 Oct 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Gurpreet Ghughi to Launch Yoga Related CD in Chandigarh

पंजाबी में बनी पहली योग एल्बम को लांच करने चंडीगढ़ पहुंचे कामेडियन गुरप्रीत घग्गी ने कॉमेडी अंदाज में तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि आज ओबामा को कॉल लग जाएगी, मोदी को कॉल लग जाएगी, लेकिन खुद को कॉल नहीं लगती, हमेशा नंबर बिजी आता है।

विज्ञापन


ऐसे ही हम सारे काम कर लेते हैं, लेकिन खुद के लिए सोचने का ही हमारे पास समय नहीं है। शरीर को कोई दुख तकलीफ आ जाए तो हम डॉक्टरों के पास भागते हैं, लेकिन वहां डाक्टर नहीं मिलते तो पता चलता है वो एक्सरसाइज करके आएंगे। डाक्टर एक्सरसाइज कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं?
विज्ञापन


घुग्गी आगे कहते हैं कि बाबा रामदेव का योगा 4 महीने तक टीवी चैनलों पर छाया रहा। वो योगा के साथ साथ काला धन वापस लाने की बात करते दिखाई देते थे, लेकिन चुनाव के दौरान वे ऐसे पॉलीटिकल वक्ता बने और नई सरकार भी बने 4 महीने बीत चुके हैं। अब तक काला धन तो वापस आया नहीं, ब्लकि बाबा रामदेव ही अब वापस बुलाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी में पहली योग एल्बम

'सुखदीप का योगा' पहली योग एल्बम है, जिसे कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी और फिल्म एक्टर और निर्माता करमजीत अनमोल ने प्रेस क्लब में लांच किया। 25 मिनट की इस एल्बम में पंजाबी अभिनेता सुखदीप दूस्सर पर 20 योग आसन फिल्माए गए हैं। लाचिंग के मौके पर सुखदीप दूस्सर, योग शिक्षिका और लेखिका प्रो. कुलदीप कौर विर्क मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed