{"_id":"280ef04cbd32aca309f503480b2fb687","slug":"gurmeet-ram-rahim-will-go-on-foreign-tour-for-msg-2-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSG-2 की प्रमोशन, विदेश जाएंगे डेरा मुखी, मिली परमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSG-2 की प्रमोशन, विदेश जाएंगे डेरा मुखी, मिली परमिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा मामले को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने डेरा प्रमुख को ‘एमएसजी-टू’ फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में विदेश यात्रा के लिए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
वकील ने बताया कि सात जून से तीन जुलाई तक फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में डेरा प्रमुख को विदेश जाने की अनुमति मिली है।
पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में तीन की गवाहियां हुईं, जबकि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर मामले में भी सुनवाई हुई। इस मामले में दोबारा स्पॉट की जांच के सिलसिले में अगली तारीख पर जवाब दायर होगा।
विज्ञापन
सीबीआई के वकील ने बताया कि साध्वी यौन शोषण मामले में भी अदालत में सुनवाई हुई। पत्र की जांच प्राइवेट एक्सपर्ट्स से करवाने को लेकर दायर अर्जी को सीबीआई ने खारिज कर दिया। सभी मामलों की अगली सुनवाई के लिए चार जुलाई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन