फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet Ram Rahim Sentencing, honeypreet insan flamed up on police officer

राम रहीम के सामने पुलिस वाले पर भड़की हनीप्रीत, बोली- आप कौन होते मुझे उठाने वाले

Tue, 29 Aug 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 29 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim Sentencing, honeypreet insan flamed up on police officer
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक जेल जाते समय राम रहीम के सामने ही हनीप्रीत पुलिस अफसर पर भड़क गई थीं और बोली कि आप कौन होते मुझे साथ बैठने से रोकने वाले। दरअसल कोर्ट से रोहतक जेल जाते समय गुरमीत राम रहीम के पास सीट पर बैठने को लेकर हनीप्रीत इंसां पुलिस अधिकारी से उलझ गई थीं।
विज्ञापन


राम रहीम को पंचकूला कोर्ट से हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल लाया गया था। रोहतक पहुंचकर राम रहीम जब हेलीकॉप्टर से उतरकर गाड़ी में बैठे तो हनीप्रीत भी उनके साथ आकर बैठ गई। हनीप्रीत उस सीट पर बैठी, जो पुलिस अफसर की थी। यह देखकर पुलिस अफसर ने कहा कि आप यहां कैसे बैठ गई, उठ जाइए।
विज्ञापन

रेस्ट हाउस में बैठकर रोने लगी, सफेद रंग की कार में गई

Gurmeet Ram Rahim Sentencing, honeypreet insan flamed up on police officer
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
पुलिस वाले के मुंह से यह बात सुनकर हनीप्रीत भड़क गईं और बोली कि आप कौन होते हैं मुझे उठाने वाले। इस पर अधिकारी ने कहा कि इसे बैठने दो और विवाद खत्म कराया। फिर हनीप्रीत राम रहीम के साथ ही रेहतक जेल पहुंची। जेल में ले जाकर राम रहीम को पहले गेस्ट हाउस में ठहराया गया।

वहां से दो घंटे बाद राम रहीम को जेल में शिफ्ट किया गया तो हनीप्रीत रेस्ट हाउस में बैठकर रोने लगी। उसने राम रहीम को जेल जाते समय भी नहीं देखा। इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि आप यहां नहीं रुक सकती। कुछ देर बाद एक सफेद रंग की कार आई और हनीप्रीत उसमें बैठकर चली गई। उस सयम रात के 10 बज चुके थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed