{"_id":"59a2a3394f1c1bae248b474a","slug":"gurmeet-ram-rahim-convicted-in-rape-case-internet-service-ban-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को कल सजा का ऐलान, 48 घंटे और इंटरनेट बैन, स्कूल-कॉलेज भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को कल सजा का ऐलान, 48 घंटे और इंटरनेट बैन, स्कूल-कॉलेज भी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Aug 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
बाबा गुरमीत राम रहीम केस अपडेट
साध्वी रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम को कल सजा सुनाई जाएगी। इसके चलते हरियाणा में 48 घंटे और इंटरनेट बंद रहेगा। पंचकूला, रोहतक, कैथल और अंबाला में कल स्कूल, कॉलेज भी बंद रहेंगे। हरियाणा गृह सचिव राम निवास ने इसका ऐलान किया।
सजा के ऐलान के चलते एहतियातन इंटरनेट सर्विस पर रोक लगाई है। बता दें कि इससे पहले हालातों को देखते हुए 24 अगस्त को शाम 5 बजे से गुड़गांव-फरीदाबाद को छोड़कर 72 घंटे के लिए हरियाणा में इंटरनेट सर्विस बंद की गई थी। आज शाम को इंटरनेट शुरू होना था, लेकिन सरकार ने अब इसे आगे बढ़ा दिया।
सिरसा डेरे में जाने वाली ब्राडबैंड और इंटरनेट सर्विस लीज लाइन भी 29 अगस्त तक रोकी गई है।

Trending Videos
सिरसा में मीडिया कर्मी के साथ मारपीट
media person beatan by dera premi at sirsa
हरियाणा के सिरसा में रविवार सुबह कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील दी गई। इस दौरान डेरा समर्थक हिंसक हो गए। उन्होंने एक मीडिया कर्मी को पीट दिया। उसे जख्मी हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। वहीं उसके बाद ढील वापिस ले ली गई और कर्फ्यू लगा दिया गया।
इस समय जिले भर में सेना के जवान, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस तैनात है। लोगों को चेतावनी दे दी गई है कि वे डेरा खाली कर दें। कई लोग डेरे से जा चुके हैं और कइयों का जाना जारी है। बता दें कि शुक्रवार को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला, सिरसा समेत पांच राज्यों के 17 शहरों में डेरा सर्मथकों ने हिंसा और आगजनी की थी।