फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurmeet ram rahim awarded with docterate degree

डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Thu, 28 Jan 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 28 Jan 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim awarded with docterate degree

शाह सतनामजी महाराज के अवतार दिवस पर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को डाक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया है। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की बहुमुखी प्रतिभा से प्रभावित होकर वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी लंदन ने उन्हें यह उपाधि दी।

विज्ञापन


शाह सतनाम धाम में आयोजित भंडारे के अवसर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी लंदन के भारत के प्रो चांसलर जय कृष्ण शर्मा ने डेरा प्रमुख को डाक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया तथा उन्हें मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व शर्मा ने डेरा प्रमुख को कन्वोकेशन गॉउन व कैप भेंट की, जिसे पहनकर संत ने पीएचडी की डिग्री हासिल की। शर्मा ने कहा कि डेरा प्रमुख बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके द्वारा 115 से अधिक समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं तथा 55 विश्व कीर्तिमान दर्ज हैं। इसलिए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी ने उनको यह उपाधि दी है।

डेरा प्रमुख को मिली डॉक्टरेट की उपाधि की खुशी में वहां उपस्थित विशाल जनसमूह ने करतल ध्वनि से खुशी का इजहार किया। डेरा प्रमुख ने कहा कि यह सब शाह सतनाम, शाह मस्ताना के रहमोकरम से हुआ है तथा साध संगत के प्यार की डिग्री है। उन्होंने प्रो चांसलर जय कृष्ण शर्मा को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया।

डेरा सच्चा सौदा के नाम हुए 53 विश्व कीर्तिमान

gurmeet ram rahim awarded with docterate degree

पावन भंडारे के शुभ अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने डेरा सच्चा सौदा के नाम बने दो और नए विश्व कीर्तिमानों के सर्टीफिकेटों का लोकार्पण किया।

इन रिकॉर्डो में से एक रिकॉर्ड विश्व के सबसे बड़े फिल्मी पोस्टर बनाने का था, जिसमें एमएसजी फैंस ने 64,256. 34 स्क्वेयर फुट का पोस्टर बनाकर बाहुबली फिल्म के पोस्टर के रिकार्ड को तोड़ा है, जबकि दूसरे में विश्व का सबसे बड़ा ग्रीटिंग मॉजेक बनाने का था।

जानकारी के मुताबिक डेरा प्रमुख की  ‘एमएसजी 2 द मैसेंजर’ के टीजर रिलीज होने की खुशी में 22 अगस्त को एमएसजी फैंस ने एसएमजी स्पोट्र्स कांप्लैक्स में ‘लारजेस्ट ग्रीटिंग कार्ड मॉजेक’ बनाकर पूज्य गुरुजी को बधाई दी। राष्ट्र ध्वज तिरंगा रंग में रंगा मॉजेक बनाकर एमएसजी फैंस ने विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

56 फुट गुणा 76 फु ट के 4256 वर्ग फुट आकार के इस मॉजेक (आकृति) को बनाने में 19,412 ग्रीटिंग कार्डों का प्रयोग किया गया। वहीं एमएसजी प्रशंसकों ने नौ सितंबर को एमएसजी 2 द मैसेंजर का 64,256. 34 वर्ग फुट का पोस्टर बनाकर बाहुबली फिल्म के पोस्टर के रिकॉर्ड का तोड़ा, जोकि एक विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज हुआ है।

इससे पहले विशालकाय फिल्मी पोस्टर बनाने का रिकार्ड बाहुबली फिल्म के नाम था, जिसका आकार 51598.3 स्केवेयर फीट था। गौरतलब हो कि इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा के नाम 53 विश्व कीर्तिमान थे, जिनमें 17 गिनीज रिकार्ड, 27 एशिया बुक ऑफ रिकार्ड, सात इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड तथा दो लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड थे,जिनकी सख्यां अब 55 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed