फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet Ram Rahim appeared before VC in three sacrilege cases

Chandigarh News: बेअदबी के तीन मामलों में गुरमीत राम रहीम वीसी से कोर्ट में हुआ पेश

Fri, 29 Nov 2024 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim appeared before VC in three sacrilege cases
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिंह व अन्य के खिलाफ पंजाब के फरीदकोट में दर्ज बेअदबी के तीन मामलों में सुप्रीम कोर्ट से ट्रायल पर लगी स्टे हटने के बाद जिला सीजेएम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। वीरवार को हुई सुनवाई के दौरान राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। इस दौरान आरोपी पक्ष ने जांच टीमों से कुछ दस्तावेज मांगे हैं जिसके लिए कोर्ट में आवेदन किया गया। कोर्ट ने इस आवेदन को मंजूर करते हुए दस्तावेज उपलब्ध करवाने के दिए हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी, जिसमें आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले पंजाब सरकार ने मार्च में हाईकोर्ट की रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2023 में तीन आपस में जुड़े हुए मामलों की सुनवाई को पंजाब के फरीदकोट कोर्ट से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया था। यह फैसला सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लिया गया था क्योंकि आरोपियों में से एक को कोटकपूरा में उसकी दुकान के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बीर’ की चोरी से जुड़े हुए मामले
1 जून 2015 को गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बीर’ की चोरी से जुड़े हुए हैं। इसके बाद 25 सितंबर 2015 को बरगारी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे और 12 अक्तूबर 2015 को बरगाड़ी के पास एक गुरुद्वारे से चोरी की गई ‘बीर’ के फटे हुए पन्ने बरामद हुए थे। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) द्वारा गुरमीत राम रहीम को इस पवित्र ग्रंथों के अपमान के मामलों का मुख्य षड्यंत्रकारी घोषित किया गया था। पंजाब सरकार ने उसे इस मामले में अभियोजन के लिए मंजूरी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed