फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmat Samagam begins, Sangat delighted with Shabad singing

Chandigarh News: गुरमत समागम शुरू, शबद गायन से संगत को निहाल

Thu, 20 Nov 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam begins, Sangat delighted with Shabad singing
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी सेक्टर- 22 की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस पर सेक्टर- 35 के श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल विशेष गुरमत समागम शुरू हो गया है। कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेगा।समागम में भाई सुखदीप सिंह, भाई लखविंदर सिंह, भाई हरजोत सिंह जख्मी और भाई रविंदर सिंह और अन्य प्रतिष्ठित कथावाचक व रागी जत्थे सम्मिलित हुए उन्होंने अपने शबद गायन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. इकबाल सिंह लालपुरा (पूर्व आईपीएस एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष) उपस्थित थे।
विज्ञापन

कमेटी के सचिव गुरजोत साहनी ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले इन धार्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य संगत को गुरमत सिद्धांतों, त्याग और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापना समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, चेयरमैन जसबीर सिंह उप्पल, प्रबंधक चरणजीत सिंह और मनप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

20 नवंबर के कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुति व विशेष कीर्तन समागम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमजीत सिंह सरना करेंगे।21 नवंबर को सुबह 11 बजे शहीदी नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 से शुरू होकर शहर के अलग अलग भागों से होता हुआ सेक्टर 37 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपूर्ण होगा। इस नगर कीर्तन में गतका टीमें, स्कूली छात्र, कीर्तन जत्थे और बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी। 22 नवंबर से 25 नवंबर तक गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 22 में धार्मिक आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed