फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurdaspur terror attack, chief minister says

आतंकी हमले पर राजनीति न करें विपक्षी दल: बादल

Thu, 30 Jul 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर। Updated Thu, 30 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
gurdaspur terror attack, chief minister says

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दीनानगर आतंकी हमले पर विरोधी पार्टियों को घटिया राजनीति से गुरेज करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि घटिया राजनीति राष्ट्र हित में नहीं है।

विज्ञापन


दीनानगर पुलिस थाने का दौरा करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सीएम ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में तो राजनीति की जा सकती है, लेकिन एकता या देश हित से जुड़े मामलों में राजनीति करना शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों और नेताओं को आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट होना चाहिए। कुछ नेता इस मामले में राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण करने के लिए प्रयासरत है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को प्रारंभिक सेवाएं देने के साथ आधुनिक हथियारों से लैस करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बादल ने बुधवार को शहीद जवानों और आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए तीन व्यक्तियों के घर जाकर परिवार से दुख साझा किया। उन्होंने वहां जाकर उनके परिवारों को आर्थिक मदद के चेक दिए। उन्होंने शहीदों के परिवार में एक सदस्य को पुलिस की नौकरी के लिए ऑफर लेटर और 10-10 लाख रुपये दिए।

वहीं अन्य मृतकों के परिवारवालों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए। सीएम ने शहीद सुखदेव सिंह गांव अतेपुर पठानकोट, शहीद देशराज गांव जंगल भिवानी पठानकोट, शहीद बोधराज गांव शादीपुर, सिविलियन मोहम्मद गुलाम रसूल गांव शाहदपुर, गुरदासपुर और निर्मला देवी गांव अवांखा गुरदासपुर को श्रद्धासुमन भेंट किए।


बड़ा नुकसान कर सकते थे आतंकी
सीएम बादल ने कहा कि यदि पंजाब पुलिस समय पर उचित कार्रवाई न करती तो आतंकी किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकते थे। बादल ने दीनानगर थाने में उस बिल्डिंग का दौरा भी किया जहां आतंकी छुपे थे। एसएसपी गुरप्रीत तूर ने सीएम बादल को पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed