फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurdaspur loksabha election, political war in bjp vs congress vs aap

गुरदासपुर लोकसभा चुनाव, सीट की जंग नेताओं के चारित्रिक हनन पर उतरी

Fri, 06 Oct 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
gurdaspur loksabha election, political war in bjp vs congress vs aap
Punjab Election - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच जारी प्रचार युद्ध ने नई शक्ल अख्तियार कर ली है, वो भी चारित्रिक हनन की। पार्टियां अब तक एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक, सामाजिक नाकामियों और भ्रष्टाचार जैसे मामले उठाकर लोगों के वोट अपने पक्ष में करने का प्रयास करती रहीं, कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच गुरदासपुर सीट की जंग नेताओं के चारित्रिक हनन पर उतर आई है।
विज्ञापन


पूर्व अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह पर रेप के आरोपों से बमुश्किल अलग हुई शिअद ने भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार तेज किया ही था कि कांग्रेस ने अब भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया के आचरण पर सीधे उंगली उठा दी है। कांग्रेस का कहना है कि स्वर्ण सलारिया पर मुंबई में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा उन पर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं, लेकिन उन्होंने अपने नामांकन पत्र में यह बातें छिपा लीं। इसके लिए उनका नामांकन रद्द होना चाहिए।
विज्ञापन


वीरवार को इस मामले को तूल देने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि अचानक हमले से सकते में आए अकाली-भाजपा नेता शाम तक तो चुप्पी साधे रहे, लेकिन इसके बाद भाजपा की ओर से सफाई दी गई कि सलारिया पर 376, 420 के मामले समाप्त हो चुके हैं और उनके खिलाफ ऐसा कोई केस नहीं है, जिसमें दो साल से अधिक सजा का प्रावधान हो। इसलिए ऐसे मामले का नामांकन पत्र में उल्लेख जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, पूर्व अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह पर रेप के मामले को लेकर गुस्साई शिअद के प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। सुखबीर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल को निशाने पर लेते हुए सूबा सरकार की एक-एक नाकामी गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ओछे हत्थकंडों पर उतर आई है। इसी बीच कांग्रेस ने अब पूरी ताकत भाजपा प्रत्याशी को दागी उम्मीदवार के रूप में पेश करने पर लगाने की योजना बना ली है। फिलहाल यह बयानबाजी दोनों छोर से पार्टी नेताओं ने संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed