फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur bypoll result Today, says election office

गुरदासपुर को आज मिलेगा नया सांसद, 8 बजे शुरू होगी गिनती, 12 बजे फैसला

Sun, 15 Oct 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट/गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट/गुरदासपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Gurdaspur bypoll result Today, says election office
Gurdaspur Lok Sabha bypoll - फोटो : File Photo
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव का परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा। सुबह आठ बजे वोट की गिनती शुरू होगी और करीब बारह बजे गुरदासपुर लोकसभा हलके की जनता का फैसला सबके सामने होगा। उपचुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से किये जा रहे दावों और लगाई गई उम्मीदों पर भी विराम लग जाएगा।
विज्ञापन


सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद 11 अक्तूबर को उपचुनाव हुआ था। मतदान के बाद जिले के तीनों विधानसभा हलकों सुजानपुर, भोआ और पठानकोट के लिए एसएमडीआरएसडी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाये गए हैं। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखा गया है। इन मशीनों में 11 प्रत्याशियों का भविष्य कैद है।
विज्ञापन


मतगणना के बाद ही यह पता चलेगा कि जनता ने किसको अपना अगला प्रतिनिधि चुना है और किसको नकार दिया है। पठानकोट के सहायक रिटर्निंग अफसर डॉ अमित महाजन ने बताया कि सुबह आठ बजे ईवीएम खोलकर गिनती शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जिला चुनाव अधिकारी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में 8,59,336 मतदाताओं ने डाले हैं वोट

Gurdaspur bypoll result Today, says election office
गुरदासपुर उपचुनाव - फोटो : File Photo
उपचुनाव में 8,59,336 मतदाताओं ने डाले हैं वोट
लोकसभा हलके कुल 15 लाख 17 हजार 436 वोटर हैं। उपचुनाव में कुल 8 लाख 59 हजार 336 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें  4 लाख 47 हजार 298 पुरुष तथा 4 लाख 12 हजार 038 महिला मतदाता थीं। पठानकोट जिले से संबधित विधानसभा हलरा पठानकोट, भोआ और सुजानपुर की गिनती एसडी कालेज पठानकोट में होगी। गुरदासपुर जिले से संबंधित विधानसभा हलका दीनानगर, गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला व कादियां की गिनती सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में होगी। दोनो स्थानों के नतीजे सुखजिंदरा इंस्टीट्यूट में एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार के लिए फीडबैक
कोई गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव को जनता के लिए राजनीतिक पार्टियों को परखने के अवसर के रूप में देख रहा है तो कोई इसे केंद्र व राज्य सरकार के लिए फीडबैक समझ रहा है। करीब साढ़े तीन साल पुरानी केंद्र सरकार और सात महीने पुरानी सूबा सरकार के काम से लोग कितने खुश हैं, यह फीडबैक केंद्र और सूबे की सरकार को उपचुनाव के नतीजों से मिलेगा।

एक तरफ यह भी कहा जा रहा है कि डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के लिए हुए उपचुनाव के माध्यम से जनता नए सांसद को परख भी सकती है। नए सांसद के लिए यह कार्यकाल जनता का दिल जीतने का एक मौका होगा। इसका प्रभाव 2019 लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed