{"_id":"6667961f9fd913e968085306","slug":"gurdas-maan-sang-challaplayers-danced-bhangra-with-fans-in-the-stadium-chandigarh-news-c-16-pkl1043-442216-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुरदास मान ने गाया छल्ला...स्टेडियम में फैंस के साथ खिलाड़ियों ने डाला भंगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुरदास मान ने गाया छल्ला...स्टेडियम में फैंस के साथ खिलाड़ियों ने डाला भंगड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सोमवार को मोहाली स्थित पजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी20 कप का आगाज हो गया। स्टेडियम में पंजाब की शान और प्रसिद्ध गायक गुरदास मान ने प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा कि फैंस के साथ खिलाड़ी भी झूमने को मजबूर हो गए। गुरदास मान लगातार आधे घंटे तक गाते रहे। इस दौरान माहौल देखने लायक था। अपनी प्रस्तुति से उन्होंने वहां उपस्थित हर किसी का मन मोह लिया। इस दौरान पीसीए की पूरी मैनेजमेंट भी मौजूद रही।
कप की पहली जीत इंटरसॉफ्ट टाइटंस के नाम रही। दोपहर 3 बजे शुरू हुए मैच में टाइंटस ने जेके सुपर स्ट्राइकर्स को छह विकेट से हरा दिया। वहीं, शाम को गुरदास मान ने प्रस्तुति दी। गुरदास मान ने छल्ला गाकर शुरुआत की और मैदान पर आए फैंस के साथ खिलाड़ी भी झूमने लगे। आधे घंटे के कार्यक्रम में उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने पीसीए के शेर-ए-पंजाब टी20 कप की भी तारीफ की। मान ने कहा कि ये कप पंजाबियों की शान है और हमेशा इसका मान बनाए रखना है। इससे सभी को आगे आने का मौका मिलता है और पीसीए की ये एक शानदार पहल है।
इंटरसॉफ्ट टाइटंस ने पिछली बार की उपविजेता टीम जेके सुपर स्ट्राइकर्स को 8 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराया। टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए जेके सुपर स्ट्राइकर्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। जेके सुपर स्ट्राइकर्स के लिए ओपनर्स ने 50 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की और कार्तिक शर्मा 22 रन बनाकर लौट गए। शिवेन रखेजा ने 46 रन की संभली हुई पारी खेली। इसके बाद में शहबाज ने 24 गेंद पर 33 रन बनाकर स्कोर 20 ओवर में 163/9 तक पहुंचाया। ईमानजोत सिंह चहल ने 3 विकेट और कृष भगत को दो विकेट लिए। सिद्धार्थ कौल, हरजस सिंह, लवदीप सिंह और तेजप्रीत सिंह को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी इंटरसॉफ्ट टाइटंस को टॉप-3 बल्लेबाजों ने जीत के करीब पहुंचा दिया। मृदुल संदल ने 35, कप्तान विश्वनाथ प्रताप सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। वहीं, जश्नप्रीतसिंह ने 32 गेंद पर 42 रन बनाए। पुखराज मान ने निर्णायक पारी खेली और 24 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाकर जीत पक्की कर दी। गीतांश खेड़ा ने 14 रन बनाए और टीम ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। साहिल खान ने 2 विकेट लिए। वशीष मेहरा और मयंक मार्कंडेय ने 1-1 बल्लेबाज को चलता किया।