फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurcharan Singh Channi again joins Shiromani Akali Dal

Jalandhar News: रूठों को मनाने में जुटे सुखबीर बादल, गुरचरण सिंह चन्नी की पार्टी में करवाई वापसी

Fri, 18 Aug 2023 08:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Aug 2023 08:05 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पहले पंजाब का एक सदस्य होता था लेकिन केंद्र सरकार ने उसे भी पंजाब से छीन लिया है। पहले सदस्य के माध्यम से बांध के बारे में सारी जानकारी मिल जाती थी।

विज्ञापन
Gurcharan Singh Channi again joins Shiromani Akali Dal
गुरचरण सिंह चन्नी को पार्टी में शामिल करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल रूठे नेताओं को मनाकर अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हैं। शुक्रवार को सुखबीर बादल ने अकाली दल के नेता गुरचरण सिंह चन्नी को पार्टी में वापस शामिल कराया। चन्नी लंबे समय तक अकाली दल के जिला प्रधान के अलावा योजना बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। चन्नी अकाली दल को अलविदा कहकर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ चले गए थे।

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री, सांसद रिंकू और राज्यसभा सदस्यों को पंजाब की चिंता नहीं बल्कि चिंता यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कैसे बचाना है। पंजाब बाढ़ में डूब रहा है, इसकी आम आदमी पार्टी की सरकार को कोई चिंता नहीं है। अभी तक न तो नुकसान की गिरदावरी हो पाई है और न ही मुआवजा मिला है। महज छह हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है। साफ है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार धोखेबाज है। इनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है।
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पहले पंजाब का एक सदस्य होता था लेकिन केंद्र सरकार ने उसे भी पंजाब से छीन लिया है। पहले सदस्य के माध्यम से बांध के बारे में सारी जानकारी मिल जाती थी लेकिन अब जानकारी उस वक्त मिलती है जब मुसीबत पूरी तरह से सिर पर खड़ी होती है। जब बांध में पानी भर जाता है और गेट खोलने होते हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed