फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gunner's condition is still serious

खुद की गोली से घायल गनर की हालत नाजुक

Sat, 04 Jan 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 04 Jan 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
Gunner's condition is still serious

नए साल का जश्न मनाने के दौरान सेक्टर-पांच के निर्झर वाटिका के रेस्तरां के बाहर खुद की सर्विस गन से चली गोली से घायल पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल जयपाल की हालत अब भी गंभीर बनी है।

विज्ञापन


घटना के वक्त दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिस ने गन के अलावा दो वाकी टॉकी को भी कब्जे में लिया है।

वहीं, घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की है, लेकिन मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को जख्मी हेड कांस्टेबल या उसके परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से शराब की बोतलें भी मिली हैं। फिलहाल अन्य पहलुओं पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। घायल हेड कांस्टेबल पंजाब कैडर के आईएएस एवं शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली में सचिव स्तर के पद पर तैनात केएस सिद्धू के बेटे सहज का गनमैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पुलिसकर्मी सादी वर्दी में था और जयपाल के पास घटना के वक्त एमटी-9 गन थी। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि गोली चलने से पहले वहां मारपीट भी हुई थी।


तीन पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे मौके पर
आईएएस के बेटे सहज और रेस्तरां मालिक संदीप ने रेस्तरां से लौट जाने की बात कही। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार जिस व्यक्ति के लिए गनमैन तैनात था, उनके चले जाने के बाद भी गनमैन व दो अन्य पुलिसकर्मी वहां क्या कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे में ये कर्मी दिखे या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed