गली क्रिकेट टूर्नामेंट: हरियाणा और पंजाब विधानसभा के स्पीकर्स आमने-सामने, मंत्री मीत हेयर के शतक से जीता पंजाब
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि ऐसे मैच से दोनों प्रदेशों के बीच एक अच्छा माहौल बनेगा। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन चंड़ीगढ़ प्रशासन का सराहनीय कदम है।
विस्तार
धर्मशाला में होने चाहिए ऐसे टूर्नामेंट
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब-हरियाणा के बीच क्रिकेट मैच सराहनीय कदम है। यह टूर्नामेंट युवाओं को नशे से दूर रखने के संदेश के लिए कराया जा रहा है। इस तरह का क्रिकेट टूर्नामेंट धर्मशाला के स्टेडियम में भी कराया जाना चाहिए।
ऐसे टूर्नामेंट से आपसी सौहार्द बढ़ता है
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि ऐसे मैच से दोनों प्रदेशों के बीच एक अच्छा माहौल बनेगा। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन चंड़ीगढ़ प्रशासन का सराहनीय कदम है। संधवा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मैच होने चाहिए।
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को गली क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब-हरियाणा विधानसभा स्पीकर्स के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। प्रदर्शनी मैच को पंजाब स्पीकर्स की टीम ने 95 रनों से जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट पर 235 रन बनाए। टीम की ओर से पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया।
उन्होंने मात्र 53 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 13 चौके और 12 छक्कों की मदद से 283.02 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 150 रन बनाए। अमनेशर सिंह ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में भाव्या और चरनजीत रॉव ने एक-एक विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा स्पीकर्स की पूरी टीम 15 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन ही बना पाई। टीम की ओर से से भव्य बिश्नोई ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। गेंदबाजी में अमृतपाल सिंह और करनबीर सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।