फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gully cricket tournament enters ninth day, team number-122 wins by three wickets

Chandigarh News: गली क्रिकेट टूर्नामेंट नौवें दिन में प्रवेश, टीम नंबर-122 को तीन विकेट से मिली जीत

Sat, 15 Apr 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gully cricket tournament enters ninth day, team number-122 wins by three wickets
चंडीगढ़। गली क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन शुक्रवार को दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में टीम नंबर 122 ने टीम नंबर 123 को रोचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) और चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ के दस विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले मैच में टीम नंबर 122 और टीम नंबर 123 में रोचक मुकाबला हुआ। इसमें टीम नंबर-122 को तीन विकेट से जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम नं- 123 ने निर्धारित दस ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। रितिक कुमार का 15 गेंदों पर सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। जवाब में टीम नंबर-122 के सलामी बल्लेबाज मनराज ने 58 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम ने सात विकेट के नुकसान पर तीन गेंद शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में टीम नं 125 ने टीम नं 128 को 31 रनों से हराया। टीम नं 125 ने रणविजय (55) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। जवाब में टीम नं 128 पांच विकेट के नुकसान पर 72 रन ही जुटा पाई। शाम को इसी मैदान पर टीम नं 131 ने टीम नं 130 पर 45 रनों की विजय प्राप्त की। प्रिंस की 15 गेंदों पर 43 रनों की धुआंधार के चलते टीम नं 131 ने सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए जिसके जवाब में टीम नं 130 पांच विकेट के नुकसान पर 52 रन ही जुटा पाई। दिन के अंतिम मैच में टीम नंबर 136 (143/4) ने एकतरफा मुकाबले में टीम नं 133 (46 ऑल आउट) को 97 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन और चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी राम गोपाल ने हौसला बढ़ाते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टंडन ने कहा कि गली क्रिकेट का उद्देश्य युवा टैलेंट की परख कर उन्हें बीसीसीआई के आयोजनों तक पहुंचाना है।


बॉक्स
पंजाब और हरियाणा विधानसभा स्पीकर्स एकादश के बीच आज मैच

शनिवार को पंजाब विधानसभा स्पीकर्स एकादश और हरियाणा विधानसभा स्पीकर्स एकादश के मैच की पूरी तैयारियां कर ली गई है। हरियाणा की टीम की अगुवाई ज्ञान चंद गुप्ता करेंगे जबकि पंजाब की टीम मीत हेयर की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष में नेता जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगें। मैच शाम छह बजे सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed