फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guldaudi Show in Terraced Garden Chandigarh

टैरेस्ड गार्डन में गुलदाऊदी शो में मिलेगा टनल का तोहफा, निर्माण पर खर्च हुए 80 लाख रुपये

Thu, 13 Dec 2018 03:55 PM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Guldaudi Show in Terraced Garden Chandigarh
गुलदाउदी शो
चंडीगढ़ के लोगों को टनल का तोहफा मिलने जा रहा है। यह टनल सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन में बनी है। इसका उद्घाटन गुलदाऊदी शो के दौरान किया जाएगा। गौर रहे कि गुलदाऊदी शो का शुभारंभ 14 दिसंबर को होगा, जो 16 दिसंबर तक चलेगा। इस टनल के  हैं। इसकी आकर्षक म्यूरल बनाई गई है। पेंटिंग में नृत्य की कई मुद्राएं इसमें दिखाई गई हैं। इसके अलावा सुखना लेक का चित्र भी बनाया गया है और इसमें टाइलें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


टनल में चार दुकानें हैं। इस टनल के बन जाने से सेक्टर-33 के लोगों को लाभ होगा। इस टनल की लंबाई करीब सौ फीट है, यह पंद्रह फीट चौड़ी और 10 फीट ऊंची हैं। पूरी टनल आरसीसी से बनी है। गुलदाऊदी मेले के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं, जिसके चलते सड़क को पार करना मुश्किल होता है। इसमें रैंप का निर्माण हुआ है, ताकि दिव्यांग और सीनियर सिटीजन को टनल पार करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


अब तक 524 एंट्री...
बारिश में भी नगर निगम के कर्मचारी टैरेस्ड गार्डन को सजाने में जुटे रहे। नगर निगम के हार्टिकल्चर विंग के एक्सईएन केपी सिंह ने बताया कि बुधवार शाम तक 524 एंट्री आ चुकी हैं। 13 दिसंबर सुबह 11 बजे तक शो के लिए एंट्री करवाई जा सकती है। इसके साथ ही उसी दिन दोपहर एक बजे तक गुलदाऊदी शो के लिए अरेंज भी कर सकते हैं। इसके साथ ही उसी दिन दोपहर एक बजे से गुलदाऊदी शो की जजिंग भी शुरू हो जाएगी। शाम तक परिणाम आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो में प्राइवेट और सरकारी संस्थाएं भाग ले सकती हैं। शो के लिए नगर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सौ से भी अधिक कर्मचारी शो की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस शो में नगर निगम की ओर से 268 से भी अधिक किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें न्यू स्पाइडर खास होगा, जो नगर निगम के माली ने इसकी नई किस्म पैदा की है। गुलदाऊदी की नई किस्म पैदा करने वाले माली को नगर निगम की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


टनल बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन गुलदाऊदी शो के दौरान होगा। इसके निर्माण से सेक्टर 33 के अलावा देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी लाभ होगा। अब लोगों को सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी।
- राजेश कुमार गुप्ता, एरिया पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed