{"_id":"4666dec4e41247624618c150492b6b86","slug":"gul-pang-will-campaigning-for-aap-candidate-dr-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के डॉ. गांधी का प्रचार करेंगी गुल और राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के डॉ. गांधी का प्रचार करेंगी गुल और राखी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 15 Apr 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पटियाला सीट से उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी के प्रचार के लिए अब चंडीगढ़ सीट से उनकी ही पार्टी की प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री गुल पनाग भी मैदान में उतर आई हैं।
विज्ञापन
गुल पनाग बुधवार को डा. गांधी के साथ डेराबस्सी के लालडू व जीरकपुर हलकों में प्रचार करेंगी। इस दौरान बाजारों से रोड शो निकाला जाएगा और लोगों व दुकानदारों से डा. गांधी के हक में वोटें डालने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
डा. गांधी ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि गुल पनाग एक अच्छी अभिनेत्री के साथ-साथ एक अच्छी लीडर भी हैं।
उनके साथ आने से प्रचार को काफी बल मिलेगा। बुधवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम छह बजे तक गुल पनाग व उनकी ओर से लालडू व जीरकपुर में चुनाव प्रचार किया जाएगा।
रोड शो निकाला जाएगा। इस दौरान बाजारों में दुकानदारों व लोगों ने उनके हक में वोटें डालने की अपील की जाएगी। जिससे भ्रष्ट व विकास के झूठे दावे करने वाली भाजपा व कांग्रेस से बचा जा सके।
विज्ञापन
उध्ार दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी विडला भी प्रचार के लिए दो दिन बाद पटियाला पहुंच रही हैं। डा. गांधी ने बताया कि वह पटियाला के स्लम एरिया में प्रचार करेंगी।
वह खुद एक गरीब परिवार से हैं, इसलिए उनका जुड़ाव सीधा आम जनता से रहता है। उनके आने से चुनाव प्रचार को बल मिलेगा। जबकि 21 या 22 अप्रैल को खुद केजरीवाल पटियाला आकर प्रचार कर सकते हैं।