फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gul pang road show in ludhiana: campaigning for AAP

पनाग ने रोड शो में मांगे वोट, फुल्का रहे 'गुल'

Thu, 17 Apr 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 17 Apr 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
gul pang road show in ludhiana: campaigning for AAP

चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग ने वीरवार को लुधियाना में पार्टी उम्मीदवार एचएस फुल्का के हक में रोड शो किया और लोगों से पार्टी के हक में वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


इस रोड शो के दौरान गुल पनाग ने जगह जगह रूक कर ऑटो यात्रियों से बातचीत की और सिटी बस में भी चढ़ कर लोगों के बीच प्रचार किया। रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए।
विज्ञापन


रोड शो के दौरान गुल पनाग ने शहर के तमाम प्रमुख हिस्सों का दौरा किया। हालांकि सुबह बारिश के कारण कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ।

शो के दौरान भी बारिश होने पर छतरी का सहारा लिया गया, लेकिन बारिश भी कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं तोड़ पाई। उधर रोड शो के दौरान पार्टी उम्मीदवार एचएस फुल्का मौजूद नहीं थे, क्योंकि वे एक केस की पैरवी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबिलेजिक्र है कि 12 अप्रैल को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद 16 अप्रैल को पार्टी नेता राखी बिडला के बाद आज गुल पनाग ने लुधियाना पहुंच कर प्रचार किया।

कुल मिला कर आम आदमी पार्टी ने लुधियाना में अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। इस शो के जरिए गुल ने लुधियाना के वोटरों में आम आदमी पार्टी के हक में माहौल बनाने की कसरत की।


रोड शो के पहले पार्टी दफ्तर में गुल पनाग ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आप जीती तो आम आदमी जीतेगा, यदि आप हारी तो आम आदमी हार जाएगा।

मौजूदा राजनीतिक परिवेश में आप ने वोटरों को नया विकल्प दिया है, जहां ईमानदारी, पारदर्शिता है। दिल्ली सरकार से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर गुल ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की।

पार्टी के लिए जनलोकपाल अहम है, लेकिन विपक्ष ने पार्टी को सही ढंग से काम नहीं करने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed