फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gul Panag Tweeted Traffic Police Man Photo and tagged to CM Captain Amrinder Singh

गुल पनाग ने ट्वीट की पानी में खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल करते पुलिस कर्मी की फोटो, ट्रोल हुई

Thu, 19 Jul 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Gul Panag Tweeted Traffic Police Man Photo and tagged to CM Captain Amrinder Singh
ट्रैफिक पुलिस
एक्ट्रेस गुल पनाग ने पानी में खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे पुलिस वाले की फोटो ट्वीट की और अब वे ट्रोल हो रही हैं। इसमें उन्होंने सीएम को टैग किया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह फोटो देखी और ट्वीट करते हुए गुल का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बारिश में ड्यूटी को अंजाम दे रहे हेड कांस्टेबल गुरध्यान सिंह व हेड कांस्टेबल गुरदेव सिंह के समर्पण को उजागर करने के लिए गुल पनाग आपका शुक्रिया। दोनों पुलिसकर्मियों को एडीजीपी ट्रैफिक के हाथों प्रशंसा पत्र व नगद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। फोटो पटियाला रोड की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से तेज बारिश के बाद बिजली जाने की वजह से प्रमुख सड़कों के ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गए और सड़कों पर पानी भर गया। पंचकूला चौक, पटियाला रोड, सिंघपुरा चौक, मैक डोनाल्ड चौक और एयरपोर्ट चौक तक तमाम ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने जूते उतारकर मोर्चा संभाला

Gul Panag Tweeted Traffic Police Man Photo and tagged to CM Captain Amrinder Singh
ट्रैफिक पुलिस
हालांकि ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह के मुताबिक केवल 3 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद थे, लेकिन वास्तव में इनकी संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। सिग्नल बंद होने से जब अफरातफरी मची तो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अपने जूते उतारकर मोर्चा संभाला और ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश की।

इसी दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग भी पटियाला चौक से गुजर रही थी। उन्होंने ट्रैफिक कर्मचारियों की अपने काम के प्रति लगन को देखते हुए पुलिस वाले की फोटो क्लिक की और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को टैग करते हुए फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर। पोस्ट में उन्होंने हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह की तारीफ भी की। जवाब में मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed