फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   guest teachers issue, haryana guest teachers, haryana govt, punjab haryana highcourt, haryana

गेस्ट टीचर्स रहेंगे या हटाए जाएंगे, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

Sat, 30 Apr 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
guest teachers issue, haryana guest teachers, haryana govt, punjab haryana highcourt, haryana
अतिथि शिक्षक - फोटो : AmarUjala
हरियाणा के स्कूलों में लगे गेस्ट टीचर्स रहेंगे या हटा दिए जाएंगे, मामले को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। इस संबंधी याचिका पर पिछले दो दिन से लंबी बहस चल रही थी और वीरवार को हाईकोर्ट ने याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गेस्ट टीचर्स को नौकरी से बाहर करने की मांग को लेकर एक याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार ने अनेक गेस्ट टीचर्स को सरप्लस बताया था, लेकिन साथ ही कहा था कि नियमित भर्ती तक इन्हें जारी रखने की अनुमति दी जाए। हाईकोर्ट ने नियमित भर्ती के बाद इनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


नियमित भर्ती नहीं की गई, जिसके खिलाफ फिर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। उस वक्त सरकार ने दलील दी थी कि चूंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है और छात्रों की परीक्षा होने को है, लिहाजा 31 मार्च तक इनकी सेवाएं जारी रखने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने स्टॉप गैप अरेंजमेंट के आधार पर इन्हें 31 मार्च तक रखने की छूट दी थी, साथ ही कहा था कि सरप्लस गेस्ट टीचर्स की अलग से चल रही याचिका की सुनवाई पर इस निर्देश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरप्लस गेस्ट टीचर्स ने अलग से याचिका में आरोप लगाया था कि एक ओर सरकार कह रही है कि शिक्षकों की कमी है तो ऐसे में वह सरप्लस कैसे हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed